लग्जरी कार, आलीशान बंगला... फिर क्यों 'रईसजादा' बना चोर; बाराबंकी में 10 करोड़ की चोरी का खुलासा

बाराबंकी पुलिस ने 10 करोड़ की हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मास्टरमाइंड आकर्ष सिंह पीड़ित का पड़ोसी है, जिसने सट्टे और शेयर बाजार का घाटा भरने के लिए चोरी की. पुलिस ने लाखों की नकदी और जेवरात बरामद कर टीम को इनाम देने की घोषणा की है.

Advertisement
बाराबंकी पुलिस की गिरफ्त मुख्य आरोपी आकर्ष सिंह और उसके साथी (Photo- ITG) बाराबंकी पुलिस की गिरफ्त मुख्य आरोपी आकर्ष सिंह और उसके साथी (Photo- ITG)

सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • बाराबंकी ,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हुई करीब 10 करोड़ रुपये की हाई प्रोफाइल चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. खास बात यह रही कि चोरी का मास्टरमाइंड पीड़ित के सामने स्थित बंगले में रहता था और लग्जरी कारों से चलता था.

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी आकर्ष सिंह ने शेयर बाजार और सट्टे में भारी नुकसान होने के बाद अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची. आरोपियों ने अजय सिंह बघेल के बंगले C-5 को निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपये के कीमती जेवरात चोरी कर लिए थे.

Advertisement

पीड़ित अजय सिंह बघेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में करीब 8 से 10 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी होने की जानकारी दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए बाराबंकी पुलिस ने पांच टीमें गठित कीं और सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंची.

जांच में सामने आया कि चोरी किए गए जेवरात एक सुनार को बेचे गए थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 15 लाख रुपये नकद, बड़ी मात्रा में जेवरात बरामद किए हैं. साथ ही दो बैंक खातों में जमा करीब 20 लाख रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं.

इस बड़े खुलासे के बाद पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है. एसपी अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक, इस चोरी के खुलासे के लिए 5 टीमें गठित की गई थीं. सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से घटना का खुलासा किया गया. मुख्य आरोपी आकर्ष सिंह सामने वाले बंगले में रहता था. शेयर बाजार और सट्टे में नुकसान होने के बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »