सड़क के बीचों बीच पढ़ी नमाज, लग गया ट्रैफिक जाम, सामने आया वीडियो तो हुआ गिरफ्तार

रामपुर के व्यस्त शाहबाद गेट चौराहे पर सड़क के बीच नमाज पढ़ते युवक का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया. भीड़ जुटने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया. परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
सड़क के बीचों बीच नमाज पढ़ने बैठ गया शख्स (Photo: itg) सड़क के बीचों बीच नमाज पढ़ने बैठ गया शख्स (Photo: itg)

आमिर खान

  • रामपुर,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के रामपुर में बीच सड़क नमाज पढ़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शाहबाद गेट मुख्य चौराहे का बताया जा रहा है, जहां एक युवक अचानक सड़क के बीचों-बीच बैठकर नमाज अदा करने लगा. व्यस्त चौराहे पर इस तरह की घटना से राहगीर भी हैरान रह गए और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

Advertisement

सड़क के बीचों बीच पढ़ी नमाज

शाहबाद गेट के मुख्य चौराहे का ये वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया. अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है और संबंधित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

क्या बोला शख्स का परिवार

पुलिस के अनुसार, युवक के परिजनों ने दावा किया है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है. इस पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच भी की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके.

 

 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »