नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि महिला के पति ने उसे इंस्टाग्राम यूज करने से मना किया था, जिसको लेकर वह खफा थी. दोनों में खूब झगड़ा भी हुआ था. इन सबसे क्षुब्ध होकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच-पड़ताल जारी है.
घटना के बाबत पुलिस ने बताया कि दो बच्चों की मां ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसके पति ने उसे इंस्टाग्राम का इस्तेमाल न करने के लिए कहा था. मृतक महिला का परिवार नोएडा के सेक्टर- 39 थाना क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहता है.
नोएडा पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक, "सोमवार (10 जून) को महिला का इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने को लेकर अपने पति से झगड़ा हुआ था. झगड़े के कुछ देर बाद महिला ने घर के एक कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली."
प्रवक्ता ने आगे बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, दंपति की शादी को नौ साल हो चुके थे और उनके दो बच्चे हैं. फिलहाल, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है.
महिला की मौत के मामले में उसके पति और अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है. परिवार में मातम पसरा हुआ है. इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया के चक्कर में दंपति में झगड़ा होता था.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी
aajtak.in