मां की मौत के दो महीने बाद बेटे ने पिता की ली जान, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में आधी रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. चारपाई पर सो रहे 50 वर्षीय ब्रह्मदेव की उनके बेटे गोलू कन्नौजिया ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी छत पर चढ़कर खुद हत्या की बात चिल्लाने लगा. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
बेटे ने वारदात के बाद खुद किया खुलासा.(Photo: Gajendra Tripathi/ITG) बेटे ने वारदात के बाद खुद किया खुलासा.(Photo: Gajendra Tripathi/ITG)

गजेंद्र त्रिपाठी

  • गोरखपुर,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. गुलरिहा थाना क्षेत्र के नौका टोला में आधी रात चारपाई पर सो रहे एक बुजुर्ग की उनके ही बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी. वारदात के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है.

मृतक की पहचान 50 वर्षीय ब्रह्मदेव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह रात में अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे. इसी दौरान उनके बेटे गोलू कन्नौजिया ने उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर चोटों के कारण ब्रह्मदेव की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: पीएसी वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर हुई मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

हत्या करने के बाद आरोपी गोलू घर की छत पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है. बेटे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो चारपाई पर ब्रह्मदेव का खून से लथपथ शव पड़ा मिला. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.

हत्या के पीछे क्या रही वजह?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी गोलू कन्नौजिया मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. परिवार के लोगों का कहना है कि पिछले 7-8 वर्षों से उसका इलाज चल रहा था. वह अक्सर अपनी शादी कराने की जिद करता था और इसी बात को लेकर पिता से विवाद करता रहता था.

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो महीने पहले गोलू की मां का भी निधन हो गया था. इसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति और अधिक बिगड़ गई थी. घटना वाली रात भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

सूचना मिलते ही गुलरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.

पुलिस क्या बोली?

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आधी रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गोलू कन्नौजिया ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है. पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी की मानसिक स्थिति पिछले 7-8 वर्षों से ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »