फूड डिपार्टमेंट की टीम पर हमला, पीट-पीटकर फाड़े कपड़े..., पकड़ने गए थे नकली तेल

उत्तर प्रदेश के इटावा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी के दौरान बड़ा बवाल हो गया. नकली तेल को ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बों में भरने की शिकायत पर पहुंची टीम पर फैक्ट्री मालिक और उसके साथियों द्वारा हमला करने का आरोप लगा है. मौके पर हंगामा, धक्का-मुक्की और आत्मदाह की कोशिश के बाद भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा.

Advertisement
छापा मारने गई फूड डिपार्टमेंट की टीम पर हमला (Photo: itg) छापा मारने गई फूड डिपार्टमेंट की टीम पर हमला (Photo: itg)

अमित तिवारी

  • इटावा ,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:03 PM IST

उत्तर प्रदेश के इटावा के पक्का बाग में बी आर ऑयल तेल कंपनी फैक्ट्री संचालित है, जहां पर तेल की पैकिंग की जाती है.ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सहित फूड सेफ्टी ऑफिसर की लगभग पांच लोगों की टीम सैंपल लेने के लिए पहुंची तो वहां उन्होंने देखा कि ब्रांडेड कंपनियों की खाली डब्बों में नकली ऑयल भरा जाता है. 

Advertisement

इसको लेकर सैंपलिंग की जा रही थी तभी हंगामा शुरू हो गया और ऑयल फैक्ट्री के मालिक अंकुर अग्रवाल ने अपने भाइयों के साथ मिलकर असिस्टेंट कमिश्नर राजेश द्विवेदी सहित पांच लोगों के ऊपर हमला बोल दिया. धक्का मुक्की के साथ-साथ मारपीट की गई जिसमें असिस्टेंट कमिश्नर राजेश द्विवेदी की हालत खराब हो गई और शर्ट भी फट गई जैसे ही वह टीम अपने आप को बचाकर जाने लगी तभी फैक्ट्री मालिक और उनके भाई पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास करने लगे. तभी वहां मौजूद पुलिस ने उनकी बोतल छीनकर उनको सुरक्षित किया. फिर उन्होंने सड़क पर गाड़ी के आगे लेट कर हंगामा शुरू कर दिया.

असिस्टेंट कमिश्नर ने पहुंचकर थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस फोर्स लिया और उच्च अधिकारी को सूचित किया. फैक्ट्री मालिक फैक्ट्री को बंद कर भाग गए. वहां पर सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीओ सिटी सहित भारी पुलिस फोर्स पहुंचा. फैक्ट्री का ताला खुलवाया गया और फिर से दोबारा सैंपलिंग करवाई गई. और फैक्ट्री के तेल को सीज किया गया.

Advertisement

खाद्य विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राजेश द्विवेदी ने बताया कि यह लोग नकली तेल बनाकर ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बों में भरकर बड़ी मात्रा में बिक्री करते हैं. इसकी शिकायत प्राप्त हुई थी.  इसके लिए जब हम लोगों ने वहां पर रेड डाली तो फैक्ट्री मालिक ने अपने अन्य व्यापारियों और व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल को बुला लिया हम लोगों के साथ धक्का मुक्की और मारपीट की गई. इसके बाद इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है और इन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत भी की है. फिलहाल पुलिस सुरक्षा के बीच में सैंपलिंग कराई गई और तेल को सीज किया गया है.

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल का कहना है कि यह खाद्य विभाग के लोग लगातार व्यापारियों को परेशान करते हैं, और रुपए मांगते हैं और इलीगल तरीके से छापेमारी करते हैं. मारपीट की बात गलत बताई जा रही है और हम लोग व्यापारी हैं.

ऑयल फैक्ट्री मालिक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि लगातार हमारे यहां छापेमारी कर सैंपल ले जाते हैं. ये हमारे ऊपर पहले से ही 50 मुकदमे दर्ज कर चुके हैं. एक कांग्रेसी नेता की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम लगातार फर्जी तरीके से सैंपल लेती है . यह लोग पैसे भी मांगते हैं और परेशान करते हैं. डिप्टी एसपी अभय नारायण राय ने बताया कि तेल फैक्ट्री के नमूने कराए गए हैं.  शिकायत दी गई है. हम लोग इसकी सीसीटीवी जांच कर रहे हैं. अगर इस तरह की कोई भी चीज पाई जाएगी तो निश्चित ही कार्रवाई करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »