चम्मच से दीवार काटने का इंस्टा ट्रेंड वायरल, हर दिन जितने फॉलोअर्स-उतनी ही खरोंच

अगर आप इंस्टा फीड पर जरा भी देर टिकते हैं, तो आपने एक ट्रेंड जरूर देखा होगा. वह है कुछ लोग चम्मच से दीवार खोदते हुए. हैरानी की बात यह है कि इस ट्रेंड पर मिलियन व्यूज भी आ रहे हैं.

Advertisement
यह ट्रेंड सिर्फ दीवार तक सीमित नहीं रहा (Photo:x/@spoonandwall98) यह ट्रेंड सिर्फ दीवार तक सीमित नहीं रहा (Photo:x/@spoonandwall98)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:35 AM IST

सोशल मीडिया के बारे में अक्सर कहा जाता है कि यहां कंटेंट ही किंग है. जितना अच्छा कंटेंट, उतने ज्यादा व्यूज. लेकिन यह बात हर बार सच साबित नहीं होती. कई बार बेहद साधारण और अजीब दिखने वाले वीडियो भी मिलियन व्यूज हासिल कर लेते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक ट्रेंड Instagram पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग 'Viral Spoon Challenge' कह रहे हैं.

Advertisement

इस ट्रेंड का कॉन्सेप्ट बेहद सीधा है. क्रिएटर कैमरे के सामने दीवार पर चम्मच से खरोंच मारता है और कहता है कि जितने उसके फॉलोअर होंगे, वह उतनी ही बार चम्मच से दीवार पर स्क्रैच मारेगा. यह सिलसिला हर दिन चलता है. जैसे-जैसे फॉलोअर की संख्या बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे दीवार पर खरोंचों की गिनती भी बढ़ती जाती है.

कई वीडियो की शुरुआत 'डे वन' से होती है. क्रिएटर कहता है कि आज है चम्मच से दीवार काटने का डे वन. एक फॉलोअर है, तो एक स्क्रैच मारेंगे. अगले दिन अगर दो फॉलोअर हो जाते हैं, तो दो खरोंच. इस तरह वीडियो को रोजाना अपडेट किया जाता है. कुछ क्रिएटर मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि आप फॉलो मत करना, वरना मेरी मम्मी बहुत मारेंगी. दीवार कट जाएगी. यही हल्का-फुल्का अंदाज लोगों को वीडियो से जोड़े रखता है.

Advertisement

देखें कुछ वीडियो

ये है फॉलोवर्स बढ़ाने की असली ट्रिक!

देखिए– ये ट्रेंड अब कहां पहुंच गया!

 

यह ट्रेंड सिर्फ दीवार तक सीमित नहीं रहा. कुछ वीडियो में क्रिएटर कहते नजर आते है कि आज है चम्मच से नदी खाली करने का डे वन. एक फॉलोअर है, तो एक चम्मच पानी बाहर निकालेंगे. कल जितने फॉलोअर बढ़ेंगे, उतने चम्मच पानी निकालेंगे. इस तरह फॉलोअर की संख्या को सीधे-सीधे एक दोहराए जाने वाले काम से जोड़ा जा रहा है.

हैरानी की बात यह है कि ऐसे साधारण वीडियो भी लाखों-करोड़ों व्यूज बटोर रहे हैं. न भारी एडिटिंग की जरूरत, न चेहरा दिखाने की, सिर्फ एक चम्मच और रोजाना की गिनती. सोशल मीडिया की दुनिया में क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. फिलहाल, चम्मच से दीवार पर पड़ती खरोंचें ही लोगों का ध्यान खींच रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement