US में घास काटने वाले के पास ऑडी कार, इतने लाख सैलरी! वीडियो वायरल

अमेरिका में रह रहे एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर ने बताया कि वहां घास काटने वाले शख्स की सैलरी भी 15 लाख रुपये तक है और वो भी ऑडी से चलते हैं.

Advertisement
अमेरिका के एक घास काटने वाले की सैलरी वायरल है. (Photo: Pexels) अमेरिका के एक घास काटने वाले की सैलरी वायरल है. (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर ने अमेरिका में वर्क कल्चर का एक वीडियो शेयर किया है, जिससे ऑनलाइन बहस खड़ी हो गई है. दरअसल, इस शख्स ने अपने वीडियो में दावा किया है कि अमेरिका में ब्लू-कॉलर नौकरियों में इतनी अच्छी तनख्वाह मिलती है कि लोग लग्जरी गाड़ियां खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने वीडियो में सड़क किनारे खड़ी एक कार दिखाई और बताया कि वो एक मजदूर की कार है, जो हर महीने 15 लाख रुपये तक कमाता है. 

Advertisement

वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स का कहना है कि उन्होंने एक स्थानीय लॉनमॉवर मजदूर से बातचीत की और पता चला कि वे 10 लाख से 15 लाख रुपये तक कमाता है. इतनी कमाई की वजह से वह ऑडी कार चला पा रहा है. ये वीडियो ईश्वर यादव ने शेयर किया है और उन्होंने अपने इस वीडियो में अमेरिका में काम के सम्मान और प्रति घंटे मिलने वाली मजदूरी पर जोर दिया. इस वीडियो में यादव ने घास काटने वाले शख्स की कहानी बताई थी, जो अब वायरल हो रही है. 

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि अमेरिका में घास काटने जैसे बुनियादी कामों के लिए भी अच्छी तनख्वाह मिलती है. उन्होंने ये भी बताया कि चाहे लॉन काटना हो, सफाई करना हो या रखरखाव का काम हो, लोग सम्मान के साथ, उचित वेतन और प्रति घंटे के हिसाब से काम करके कमाते हैं. यहां किसी भी काम को 'छोटा' नहीं समझा जाता. टैलेंट और मेहनत को हमेशा रिवॉर्ड दिया जाता है. यह तुलना करने की बात नहीं है... बल्कि यह समझने की बात है कि किस तरह अलग अलग काम को महत्व दिया जाता है. 

Advertisement

उन्होंने अपने वीडियो में दावा किया है कि यहां घास काटने वाले की कमाई 10 लाख रुपये से 15 लाख रुपये है. वीडियो वायरल होने के बाद अब इस पर कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं, जिसमें लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ यूजर्स ने वीडियो पर आपत्ति जताई है और अमेरिका की गरीबी की हकीकत के बारे में बताया है. कई लोगों का आरोप है कि आप सच्चाई नहीं बता रहे हैं. साथ ही लोगों को कहना है कि यह सिर्फ कुछ उदाहरण हो सकते हैं, लेकिन सभी के साथ ऐसा नहीं है. वहीं, कुछ लोग अमेरिका की इस वर्क स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं. 

बता दें कि इस वीडियो को शेयर करने वाले ईश्वर यादव अमेरिका में रह रहे हैं और वो अपने वीडियो में अमेरिकी की कई बातें शेयर करते रहते हैं. साथ ही वो अमेरिका में वर्क स्पेस, करियर, लाइफस्टाइल के बारे में वीडियो शेयर करते रहते हैं. 

(ये खबर इंस्टाग्राम यूजर ईश्वर यादव की ओर से शेयर किए गए वीडियो के आधार पर बनाई गई है.)
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »