रील के लिए कुछ भी! ट्रैफिक के बीच रोड पर लड़कियों ने किया डांस, अब पुलिस लेगी एक्शन

रील बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे. कोई व्यूज़ के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहा है, तो कोई ट्रैफिक बाधित कर रहा है, और कुछ लोग तो सड़कों पर बवाल तक कर रहे हैं. इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां ट्रैफिक से भरी सड़क के बीचों-बीच डांस करती नजर आ रही हैं.

Advertisement
बीच सड़क पर नाची दो युवतियां…लोगो ने बनाई वीडियो,वीडियो हुई वायरल बीच सड़क पर नाची दो युवतियां…लोगो ने बनाई वीडियो,वीडियो हुई वायरल

विवेक ढल्ल

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 10:45 AM IST

रील बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे. कोई व्यूज़ के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहा है, तो कोई ट्रैफिक बाधित कर रहा है, और कुछ लोग तो सड़कों पर बवाल तक कर रहे हैं. इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां ट्रैफिक से भरी सड़क के बीचों-बीच डांस करती नजर आ रही हैं. राहगीर हैरानी से उन्हें देख रहे हैं. इस दौरान कई लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा, लेकिन लड़कियों को परवाह नहीं थी. 

Advertisement

कहां का है मामला?
यह वीडियो ग्यासपुरा चौक, लुधियाना का है. रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अप्रैल बुधवार दोपहर करीब दो बजे, दो युवतियां फ्लाईओवर के नीचे सड़क के बीचोबीच डांस करती नजर आईं. पास ही एक ऑटो खड़ा था, जिसमें बैठा ड्राइवर वीडियो शूट कर रहा था.

ट्रैफिक में लगा ब्रेक
लड़कियों को डांस करता देख राहगीरों की भीड़ लग गई. गाड़ियां रुकने लगीं और मौके पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई.बताया जा रहा है कि यह सब लगभग 5 मिनट तक चला, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई.

देखें वायरल वीडियो

पुलिस भी आई हरकत में
छोटे कपड़ों में सड़क पर डांस करती युवतियों को देखकर कई लोग रुक गए. राहगीरों ने मोबाइल निकालकर वीडियोग्राफी शुरू कर दी.किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.स्थानीय लोगों ने जब इस मामले की शिकायत पुलिस से की, तो लुधियाना पुलिस ने वीडियो को वेरिफाई करना शुरू कर दिया है.फिलहाल इन लड़कियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है.सड़क पर इस तरह रील बनाना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन माना जाता है.

Advertisement

लोगों ने दिखाई नाराजगी

यह वीडियो देखकर लोग भड़क उठे, जिसका असर कमेंट सेक्शन में भी साफ नजर आया. किसी ने कहा कि देश में बेरोजगारी का असर दिख रहा है. वहीं, किसी ने यह मांग की कि सरकार को ऐसी रीलों पर पाबंदी लगानी चाहिए. एक यूज़र ने तंज कसते हुए कहा कि भारत ही ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा रीलों का प्रोडक्शन होता है.

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »