फूड सेफ्टी वालों ने मिठाई को मिलावटी बता डस्टबिन में फेंका, लोग उठा ले गए! वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लोग सड़क किनारे रखे डस्टबिन में से मिठाइयां निकालकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह नज़ारा देखकर लोग दंग रह गए हैं और सवाल उठने लगे हैं कि आखिर ऐसा हुआ कैसे. आइए समझते हैं पूरा मामला.आखिर डस्टबिन में मिठाई आई ही क्यों और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है.

Advertisement
कूड़ेदान से मिठाइयां निकालते नजर आए (Photo:X/@SachinGuptaUP) कूड़ेदान से मिठाइयां निकालते नजर आए (Photo:X/@SachinGuptaUP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से फैल रहा है. क्लिप में कुछ लोग सड़क किनारे रखे कूड़ेदान से मिठाइयां निकालकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आते ही लोग स्तब्ध हैं.क्योंकि त्यौहारों के मौसम में लोग अपनी सेहत के नाम पर आखिर ऐसी लापरवाही कैसे कर सकते हैं?

होली नजदीक है और हर साल की तरह इस बार भी बाजार में मिलावटी मिठाइयों का खतरा बढ़ गया है. इसी वजह से फूड विभाग पूरे प्रदेश में छापेमारी कर रहा है. हापुड़ में भी ऐसी ही कार्रवाई हुई, लेकिन कार्रवाई के बाद जो नजारा देखने को मिला, उसने विभाग की गंभीरता पर ही सवाल खड़े कर दिए.

Advertisement

क्या हुआ था हापुड़ में?

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी आइटम बेचने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई कर रही थी. इस दौरान उन्होंने मिलावटी मिठाई बरामद की. इसके बाद मिलावटी सामान को डस्टबिन में फेंक दिया गया. अब वीडियो वायरल के साथ दावा किया जा रहा है कि जिस मिठाई या खाने के आइटम को मिलावटी मानकर फेंका गया था, उसे ही कचरे से उठाकर ले गए. पूरी घटना किसी ने वीडियो में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी.वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग कचरे से खाने का सामान उठाकर भाग रहे हैं, जिसके लिए कहा जा रहा है कि वो मिलावटी है. 

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

वीडियो वायरल होते ही लोग फूड विभाग की कार्यप्रणाली पर भी भड़क उठे. कई यूज़र्स ने पूछा-जब यह मिठाइयां मिलावटी और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक थीं, तो इन्हें ऐसे खुले में क्यों फेंका गया?” स्थानीय लोगों का आरोप है कि डस्टबिन में मिठाई डालना सीधी लापरवाही है, क्योंकि इससे वह फिर से किसी के घर पहुंच सकती है. और वही हुआ.लोग बिना सोचे-समझे मिठाई उठाकर ले गए.

Advertisement

बता दें कि होली और रमजान के त्योहार से पहले गाजियाबाद और हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान छेड़ा है और कई मिलावटी सामान बरामद किए हैं. टीम की ओर से 2500 किलो पनीर और 200 किलो मावा जब्त कर नष्ट किया जा चुका है. जब्त किए गए माल को जमीन में दफन कराया जा रहा है. विभाग के अनुसार 30 से 35 नमूने भी जांच के लिए भरे गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »