अरबपति की संतान होना आसान नहीं! Elon Musk की बेटी ने बताया अपना दर्द

एक अरबपति की बेटी होना जिंदगी को कैसा बना सकता है, इसका अनुभव बता रही हैं विवियन जेना विल्सन. जिस जिंदगी को जीने का सपना करोड़ों लोग देखते हैं, उसी को लेकर उनका कहना है कि ऐसी जिंदगी बहुत कुछ छीन भी लेती है. उनके मुताबिक, बेहद अमीर होना कई बार इंसान को असल दुनिया से दूर कर देता है और बहुत कुछ मिस करा देता है.

Advertisement
 विवियन बताती हैं कि अत्यधिक अमीरी इंसान को वास्तविकता से दूर कर सकती है (Photo: Insta/Vivian Jenna Wilson and reuters) विवियन बताती हैं कि अत्यधिक अमीरी इंसान को वास्तविकता से दूर कर सकती है (Photo: Insta/Vivian Jenna Wilson and reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलॉन मस्क की ट्रांस बेटी विवियन जेना विल्सन ने अपने बचपन को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं, जो अब चर्चा का विषय बन गए हैं.

एक इंटरव्यू में विवियन ने बताया कि अरबपति परिवार में पले-बढ़े होने के बावजूद उनका बचपन बहुत अजीब और काफी अकेला था.  विवियन बताती हैं अमीर की अपनी अलग दुनिया होती है, जहां सीमित दायरे में रहने की आदत बन जाती है. प्राइवेट स्कूल, अलग सोशल सर्कल सब कुछ अलग था.

Advertisement

विवियन ने बताया कि उन्होंने बचपन में ही इस दूरी को महसूस करना शुरू कर दिया था. उन्होंने कहा कि उन्हें यह माहौल कुछ अजीब लगता था. एक घटना को याद करते हुए उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सड़कों पर बेघर लोगों को देखा, तो उन्हें अंदर से झटका लगा और वह असहज हो गईं. हालांकि उस समय कई लोगों ने उनके इस व्यवहार को  'ड्रामेटिक' कहा, लेकिन उन्हें हमेशा लगा कि उनकी चिंता सही थी.

ज्यादा अमीर होना भी है मुसीबत!

उन्होंने यह भी कहा कि अत्यधिक अमीरी इंसान को वास्तविकता से दूर कर सकती है. उनके मुताबिक, इस तरह की जिंदगी में एक अलग तरह का अलगाव पैदा हो जाता है, जहां इंसान यह मानने लगता है कि वह इस दौलत का हकदार है, जबकि समाज में कई लोग बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे होते हैं.

Advertisement

विवियन ने अपनी पहचान को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि एलॉन मस्क की बेटी होना उनकी कहानी का हिस्सा जरूर है, लेकिन यही उनकी पूरी पहचान नहीं है.

विवियन जेना विल्सन, एलॉन मस्क और कनाडाई लेखिका जस्टिन विल्सन की बेटी हैं. साल 2022 में उन्होंने अपना नाम बदलकर विवियन विल्सन रखा और अपने पिता से दूरी बना ली. उसी साल उन्होंने अपनी जेंडर पहचान को भी सार्वजनिक किया और अपनी मां का सरनेम अपनाया.

उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता उनके जीवन में पहले से ही ज्यादा मौजूद नहीं थे. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब उन्होंने अपनी जेंडर पहचान को स्वीकार किया, तब उनके पिता ने उन्हें आर्थिक रूप से भी सपोर्ट करना बंद कर दिया था.

आज विवियन लॉस एंजेलिस में रहती हैं और मॉडलिंग व एक्टिविज्म में सक्रिय हैं. उनकी कहानी एक बार फिर यह सवाल उठाती है कि क्या पैसा और ताकत सच में खुशी की गारंटी दे सकते हैं, या फिर इसके पीछे एक अलग तरह का अकेलापन भी छिपा होता है.

क्या है विवियन जेना विल्सन की कहानी

विवियन जेना विल्सन, एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी हैं. जन्म के समय उनका नाम जेवियर एलेक्जेंडर मस्क था, लेकिन 2020 में 16 साल की उम्र में उन्होंने खुद को ट्रांसजेंडर महिला के रूप में स्वीकार किया .इसके बाद 2022 में 18 साल की उम्र में उन्होंने कानूनी रूप से अपना नाम और जेंडर बदल लिया और अब वह विवियन जेना विल्सन के नाम से जानी जाती हैं.

Advertisement

विवियन ने अपने पिता से दूरी बना ली है और हाल के इंटरव्यू में अपने बचपन को बहुत अलग-थलग और दर्द भरा बताया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement