'काश हमारे भी ऐसे टीचर होते', पूरी क्लास को चॉकलेट बांटते प्रोफेसर का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को अपने कॉलेज और स्कूल के पुराने दिन याद आ रहे हैं. वीडियो में एक प्रोफेसर अपने छात्रों के लिए ऐसा छोटा-सा लेकिन खास जेस्चर करते नजर आते हैं, जिसने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है. लोग इस वीडियो को देखकर अपने पसंदीदा शिक्षकों और उनसे जुड़ी यादों को साझा कर रहे हैं. देखें वायरल वीडियो.

Advertisement
बेंगलुरु के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने छात्रों को यादगार पल दिया (Photo:Insta/@real.ity7906) बेंगलुरु के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने छात्रों को यादगार पल दिया (Photo:Insta/@real.ity7906)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

कॉलेज के दिनों की यादें अक्सर पूरी जिंदगी साथ रहती हैं. इनमें दोस्तों, क्लासरूम और शिक्षकों से जुड़े कई खास पल शामिल होते हैं. ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बेंगलुरु के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने अपने छात्रों को ऐसा यादगार पल दिया, जिसे वे शायद लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे. प्रोफेसर के इस छोटे से लेकिन खास जेस्चर ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है.

Advertisement

छात्रों को चॉकलेट बांटते दिखे प्रोफेसर

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में प्रोफेसर अपनी डेस्क पर बैठे नजर आते हैं. उनके सामने चॉकलेट का एक पैकेट रखा होता है. जैसे ही क्लास खत्म होती है और छात्र बाहर निकलने लगते हैं, प्रोफेसर एक-एक छात्र को चॉकलेट देने लगते हैं. अचानक मिले इस सरप्राइज से छात्रों के चेहरे खिल उठते हैं।

वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया, 'We love our sir so muchhhhh.' वहीं वीडियो पर लिखा था कि ऐसे प्रोफेसर ढूंढिए जो पूरी क्लास को चॉकलेट खिलाते हों.

देखें वीडियो

प्रोफेसर के इस अंदाज पर फिदा हुए लोग

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने प्रोफेसर की खूब तारीफ की. एक यूजर ने लिखा कि हमारे पास ऐसे प्रोफेसर क्यों नहीं थे? यह बहुत प्यारा है.

कई लोगों ने बताया कि प्रोफेसर छात्रों के बीच पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं. एक यूजर ने लिखा-सर, आप बहुत याद आते हैं. आपकी 'लवली बच्चा' वाली बात आज भी याद है.

Advertisement

'काश हमारे भी ऐसे टीचर होते'

कमेंट सेक्शन में कई पूर्व छात्र भी नजर आए। किसी ने उन्हें 'सबसे प्यारे सर' बताया तो किसी ने 'बेस्ट इकोनॉमिक्स फैकल्टी' कहा. एक यूजर ने लिखा कि आखिरी दिन हम रो पड़े थे.वहीं कई लोगों ने प्रोफेसर के साथ बिताए अपने कॉलेज के दिनों को याद किया. वहीं किसी को ये कसक रह गई कि काश हमारे भी ऐसे टीचर होते.

प्रोफेसर की इस छोटी-सी पहल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शिक्षक सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार और स्नेह से भी छात्रों के जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »