'हमें पता ही नहीं चला...' NRI कपल ने बताया कैसे ₹8.4 करोड़ का कर्ज हो गया

अमेरिका में बेहतर जिंदगी का सपना लेकर पहुंचे एक NRI कपल को तब बड़ा झटका लगा, जब उन्होंने पहली बार बैठकर अपने सारे कर्ज का हिसाब लगाया. उन्हें पता चला कि उन पर ₹8 करोड़ से ज्यादा का कर्ज हो चुका है.

Advertisement
NRI कपल ने बताया कैसे बढ़ता गया ₹8.4 करोड़ का कर्ज ((Photo:Insta/@moneyharmony123)) NRI कपल ने बताया कैसे बढ़ता गया ₹8.4 करोड़ का कर्ज ((Photo:Insta/@moneyharmony123))

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

अमेरिका में बसने का सपना लाखों लोग देखते हैं. अच्छी नौकरी, अपना घर, नई कार और बेहतर लाइफस्टाइल इस सपने का हिस्सा माने जाते हैं. लेकिन एक NRI कपल ने बताया कि यही सपना उन्हें धीरे-धीरे ऐसे कर्ज में ले गया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी.

इंस्टाग्राम अकाउंट @moneyharmony123 चलाने वाले इस कपल ने बताया कि वे 22 साल की उम्र में अमेरिका पहुंचे थे. उनका सपना था कि अच्छी नौकरी करेंगे, अपना घर खरीदेंगे, कार लेंगे, किचन को मॉडर्न बनाएंगे, छुट्टियों पर जाएंगे और भविष्य के लिए एक निवेश वाली प्रॉपर्टी भी खरीदेंगे.

Advertisement

उनके मुताबिक उस समय इनमें से कोई भी फैसला गलत नहीं लगा. हर चीज उन्हें सामान्य और समझदारी भरा कदम लग रही थी. लेकिन हर नई खरीद के साथ एक नई EMI, नया लोन और नई वित्तीय जिम्मेदारी जुड़ती चली गई.

जब हिसाब लगाया तो उड़ गए होश

कपल ने बताया कि एक दिन उन्होंने बैठकर अपनी पूरी वित्तीय स्थिति का आकलन किया. तब पता चला कि उन पर 8.5 लाख डॉलर (करीब ₹8.4 करोड़) का कर्ज हो चुका है.

उन्होंने बताया-

अपने घर पर करीब 4 करोड़ रुपये का होम लोन था।
निवेश के लिए खरीदी गई दूसरी प्रॉपर्टी पर करीब 2.7 करोड़ रुपये का कर्ज था।
किचन रेनोवेशन के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये का लोन लिया गया था।
इसके अलावा करीब 30 लाख रुपये का क्रेडिट कार्ड बकाया भी था।

Advertisement

कपल ने कहा, "सबसे हैरानी की बात यह है कि हमने कभी बैठकर यह फैसला नहीं किया था कि हम 8.5 लाख डॉलर का कर्ज लेंगे. यह सब धीरे-धीरे होता गया, जबकि हमें लग रहा था कि हम बस अपनी जिंदगी आगे बढ़ा रहे हैं.

देखें पोस्ट

अब रखा है 1,200 दिन का लक्ष्य

हालांकि कपल ने हार नहीं मानी. उन्होंने अब अगले 1,200 दिनों में पूरी तरह कर्ज मुक्त होने का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बजट बनाने, खर्च कम करने, लोन चुकाने और फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़े अपडेट भी शेयर कर रहे हैं.

उनकी कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कई लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक कपल की कहानी नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए सीख है जो बेहतर जिंदगी की चाह में धीरे-धीरे कर्ज के जाल में फंस जाते हैं, बिना यह महसूस किए कि उनका कुल कर्ज कितना बढ़ चुका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »