एडवेंचर लवर्स के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 'कांच के पुल', ग्लास ब्रिज से नीचे का नजारा देख रह जाएंगे दंग!

भारत में एडवेंचर टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है, ऋषिकेश में जल्द खुलने वाले बजरंग सेतु के अलावा देश में राजगीर, वायनाड और पेलिंग जैसी जगहों पर शानदार ग्लास ब्रिज मौजूद हैं. अगर आप भी हवा में चलने का रोमांच और खूबसूरत नजारों का अनुभव करना चाहते हैं, तो इन जगहों की सैर जरूर करें.

Advertisement
ग्लास फ्लोर सस्पेंशन ब्रिज बजरंग सेतु बनकर तैयार है.  (PHOTO: ITG) ग्लास फ्लोर सस्पेंशन ब्रिज बजरंग सेतु बनकर तैयार है. (PHOTO: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

Glass Bridge in India: भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां की खूबसूरती लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है. उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें देखने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं. मगर उसके बावजूद जब भी ग्लास ब्रिज की बात होती है तो लोग विदेशों का नाम लेने लगते हैं, लेकिन अब जल्द ही उत्तराखंड के ऋषिकेश में कांच के पुल देख पाएंगे. 

Advertisement

लक्ष्मण झूले के पास में ही ग्लास फ्लोर सस्पेंशन ब्रिज बजरंग सेतु बनकर तैयार हो चुका है, जिस करीबन 70 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. ग्लास ब्रिज को देखने के लिए लोग विदेश भी घूमते हैं और वहां से अपनी फोटोज भी शेयर करते हैं.

लेकिन अगर आपको भी कांच के पुल को देखना है, तो आपको  बजरंग सेतु के खुलने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि ऋषिकेश के अलावा भारत के कुछ प्रदेशों में कांच के पुल मौजूद हैं, जिन्हें देखकर आपको लगेगा कि आप किसी अलग ही दुनिया में आ गए हैं.

भारत में कांच के पुल तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं, खासकर यंग जनरेशन के बीच जो एडवेंचर करना पसंद करते हैं. ये पुल पारदर्शी फर्श के कारण नीचे की गहराई को दिखाते हैं, जहां से लोग एक बेहतरीन व्यू देखना पसंद करते हैं. अगर आप एडवेंचर और खूबसूरत नजारों के शौकीन हैं, तो ये मशहूर ग्लास ब्रिज आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकते हैं.

Advertisement

राजगीर ग्लास ब्रिज

बिहार के नालंदा जिले में स्थित यह कांच का पुल राजगीर नेचर सफारी के अंदर बना है. लगभग 85 फीट ऊंचाई पर स्थित यह पुल चीन के हैंगिंग ग्लास ब्रिज से प्रेरित है और एक समय में सीमित लोगों को ही जाने की अनुमति होती है.

वायनाड ग्लास ब्रिज

केरल के खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र वायनाड में बना यह पुल घने जंगलों और घाटियों के बीच मौजूद है. यहां से पश्चिमी घाट का शानदार नजारा दिखाई देता है, जो इसे नेचर लवर्स के बीच बेहद पॉपुलर बनाता है.

पेलिंग स्काई वॉक

यह कांच का स्काईवॉक चेनरेजिग प्रतिमा के पास बना है. यहां से कंचनजंगा पर्वत श्रृंखला का दिल को लुभाने वाला सीन दिखाई देता है. धार्मिक और साहसिक पर्यटन का यहां अनोखा मेल देखने को मिलता है. 

रामोजी फिल्म सिटी ग्लास ब्रिज

रामोजी फिल्म सिटी के अंदर बना यह ग्लास ब्रिज टूरिस्ट्स के लिए एक नए अट्रैक्शन ऑफ सेंटर है. अगर आप कभी फिल्म सिटी घूमने जाए तो इस इस ग्लास ब्रिज को देखना न भूलें, जिसे देखकर आपको अलग सुकून मिलेगा.

कन्याकुमारी ग्लास ब्रिज

तमिलनाडु के कन्याकुमारी में समुद्र के ऊपर बना 77 मीटर लंबा शीशे का ब्रिज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है. धनुषाकार का यह अनोखा पुल विवेकानंद रॉक मेमोरियल और तिरुवल्लुवर प्रतिमा को आपस में जोड़ता है, लहरों के ऊपर कांच पर चलने का यह रोमांचक अनुभव साउथ की ट्रिप को यादगार बना देता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement