Holiday Destination Under Budget: 10 हजार रुपए से कम में घूमें भारत की ये 5 शानदार जगहें, देखने को मिलेंगे खूबसूरत नजारे!
Holiday Destination Under Budget: अगर आप कम बजट में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. आज हम आपको भारत की 5 ऐसी शानदार जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप कम बजट में भी आसानी से घूम सकते हैं और अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं.
Holiday Destination Under Budget: अपनी पसंदीदा जगह घूमने जाना हमेशा महंगा हो, ऐसा जरूरी नहीं है, खासकर भारत में. देश में ट्रेनों और बसों का अच्छा नेटवर्क है, जिसकी मदद से आप कम बजट में भी छोटी ट्रिप प्लान कर सकते हैं. मार्च का महीना घूमने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि इस समय मौसम भी सुहावना रहता है. अगर आप दो-तीन दिन की छोटी यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां रहने, खाने और आने-जाने का खर्च ज्यादा नहीं होता. अगर आप दिल्ली से कहीं घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो लगभग ₹10,000 के बजट में आराम से इन जगहों का ट्रैवल सकते हैं.
Advertisement
ऋषिकेश, उत्तराखंड (बजट लगभग ₹6,000–8,000)
ऋषिकेश कई लोगों की ड्रीम डेस्टिनेशन मानी जाती है और मार्च में यहां घूमने का मजा अलग ही होता है. गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर 'योग कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड' के नाम से भी जाना जाता है. यहां आप रिवर राफ्टिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं. शाम के समय त्रिवेणी घाट पर होने वाली गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं.
लगभग ₹10,000 बजट के बजट में आप यहां दो-तीन दिन की ट्रिप आराम से कर सकते हैं. यहां आपको हॉस्टल और गेस्टहाउस लगभग ₹300 से ₹500 प्रति रात में मिल जाते हैं. साथ ही यहां का स्ट्रीट फूड भी काफी सस्ता और टेस्टी होता है.
जयपुर, राजस्थान (बजट लगभग ₹6,000–9,000)
मार्च का महीना जयपुर घूमने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर अपनी शाही खूबसूरती के लिए जाना जाता है लेकिन यहां घूमने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती.
Advertisement
जयपुर में आप आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस और बापू बाजार जैसी कई मशहूर जगहों को देख सकते हैं. यह शहर दिल्ली से रेल और सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां पहुंचना भी आसान और सस्ता है. यहां आपको लगभग ₹600 प्रति रात के बजट होटल और होमस्टे आसानी से मिल जाते हैं.
मसूरी, उत्तराखंड (बजट लगभग ₹6,000–10,000)
अगर आप कम बजट में किसी खूबसूरत हिल स्टेशन पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो मसूरी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. उत्तराखंड का यह खूबसूरत हिल स्टेशन अपनी शांत और सुकून भरी वाइब के लिए जाना जाता है. यहां का नजारा बेहद मनमोहक होता है.
मसूरी में घूमने के साथ-साथ यहां का स्वादिष्ट पहाड़ी खाना भी जरूर ट्राई करना चाहिए. यहां आपको ताजे बने वॉफल्स और पैनकेक से लेकर गरमा-गरम मोमोज तक कई टेस्टी चीजें खाने को मिलती हैं. रहने की बात करें तो यहां बजट होमस्टे और गेस्टहाउस ₹700 से ₹900 प्रति रात में आसानी से मिल जाते हैं, जिससे कम खर्च में भी आप आराम से अपनी ट्रिप का आनंद ले सकते हैं.
वाराणसी, उत्तर प्रदेश (बजट लगभग ₹5,000–8,000)
वाराणसी उन शहरों में से एक है जो लोगों के दिल में बस जाते हैं. यहां की धार्मिक और ऐतिहासिक खूबसूरती को महसूस करने के लिए एक बार यहां आना जरूरी है. वाराणसी दुनिया के सबसे पुराने बसे हुए शहरों में से एक माना जाता है जो इसे और खास बनाता है.
Advertisement
यहां का दशाश्वमेध घाट पर होने वाली शाम की गंगा आरती पूरी दुनिया में मशहूर है. इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर भी यहां का प्रमुख धार्मिक स्थल है जो 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है. यहां आपको घाटों के पास गेस्टहाउस लगभग ₹400 से ₹600 प्रति रात में मिल जाते हैं. यहां खाने-पीने का खर्च भी काफी कम होता है, इसलिए कम बजट में भी आप आराम से वाराणसी घूम सकते हैं.
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड (बजट लगभग ₹6,000–9,000)
अगर आपको वाइल्डलाइफ पसंद है तो जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने के लिए एक शानदार जगह है. यहां कई तरह के जंगली जानवर देखने को मिलते हैं, जिनमें बंगाल टाइगर और हाथी भी शामिल हैं.
जिम कॉर्बेट घूमने में खर्च की बात करें तो यहां आपको होटल और गेस्टहाउस लगभग ₹1000 प्रति रात के आसपास मिल जाते हैं, जिससे कम खर्च में भी आप इस जगह की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क