आज के समय में इंटरनेट अधिकतर लोगों की जरूरत बन चुकी है. घर में स्मार्टफोन चलाने से लेकर स्मार्ट टीवी तक के लिए इंटरनेट की जरूरत होती है. (Photo: AI Generated)
बहुत से लोग अपने घरों में वाईफाई राउटर का इस्तेमाल करते हैं. अक्सर लोगों को सही स्पीड नहीं मिल पाती है. (Photo: Unsplash)
घर में वाईफाई राउटर लगा होने के बाद भी अगर सही स्पीड नहीं मिल पाती है, तो उसमें राउटर की पॉजिशन भी बड़ी वजह हो सकती है. (Photo: Unsplash)
आज जानते हैं कि वाईफाई राउटर को घर में किस पॉजिशन पर लगाना चाहिए. इसके लिए आप घर में सबसे बीच का हिस्सा चुन सकते हैं. (Photo: Unsplash)
वाईफाई राउटर को हमेशा ऐसा जगह लगाना चाहिए, जिसमें उसके चारों तरफ का एरिया खुला हो. कई बार लोग दीवार के पीछे लगा देते हैं, जिससे सिग्नल रुक जाते हैं. (Photo: Unsplash)
घर में अगर किसी एक किनारे पर वाईफाई राउटर लगाते हैं तो पूरे घर में राउटर के मजबूत सिग्नल नहीं मिलेंगे. आप चाहें तो घर की सीलिंग पर भी वाईफाई राउटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: Unsplash)
अगर आपके घर का साइज बड़ा है और पूरे घर में वाईफाई सिग्नल नहीं पहुंच पा रहे हैं. ऐसे में आप अपने घर में वाईफाई राउटर एक्सटेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. मार्केट में ढेरों वाईफाई एक्सटेंडर के ऑप्शन हैं. (Photo: Unsplash)