FIFA World Cup 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नहीं चला जादू, पुर्तगाल को रोककर कोलंबिया बना ग्रुप टॉपर

राउंड ऑफ 32 में कोलंबिया का सामना घाना से होना है. जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी वाली टीम पुर्तगाल को क्रोएशिया की कठिन चुनौती पार करनी होगी. फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच आने वाले दिनों में अब और बढ़ने वाला है.

Advertisement
कोलंबिया ने पुर्तगाल को एक भी गोल नहीं करने दिया. (Photo: Reuters) कोलंबिया ने पुर्तगाल को एक भी गोल नहीं करने दिया. (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मियामी,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:58 AM IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबिया ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. रविवार (28 जून) को मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में कोलंबिया ने पुर्तगाल को गोलरहित (0-0) बराबरी पर रोका. दोनों टीमें पहले ही नॉकआउट दौर में अपनी जगह पक्की कर चुकी थीं, लेकिन ग्रुप में शीर्ष स्थान की लड़ाई बाकी थी.

कोलंबिया ने मजबूत पुर्तगाली टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया और एक महत्वपूर्ण अंक हासिल कर ग्रुप-K में पहला स्थान हासिल कर लिया. पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस मैच में कमाल नहीं कर पाए. रोनाल्डो ने कुल तीन शॉट्स लिए. इस दौरान एक शॉट टारगेट पर रहा, जिसे गोलकीपर ने आसानी से सेव कर दिया.

Advertisement

ग्रुप टॉपर बनने के बाद कोलंबिया का सामना अब राउंड ऑफ 32 में घाना से होगा. वहीं पुर्तगाल की टीम को क्रोएशिया जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वी का सामना करना पड़ेगा. क्रोएशिया ने घाना को 2-1 से हराकर राउंडर ऑफ 32 में जगह बनाई. पुर्तगाल के लिए आगे की राह आसान नहीं रहने वाली है.

पुर्तगाली गोलकीपर ने किया कमाल
स्कोरलाइन भले ही 0-0 रहा, लेकिन मैदान पर रोमांच की कोई कमी नहीं थी. दोनों टीमों ने लगातार आक्रमण किए और कई बार गोल करने के करीब पहुंचीं. पहले हाफ में पुर्तगाल के स्टार मिडफील्डर ब्रूनो फर्नांडीस ने शानदार मौका बनाया, लेकिन कोलंबिया के अनुभवी गोलकीपर कैमिलो वर्गास ने बेहतरीन बचाव करते हुए टीम को पीछे नहीं होने दिया. दूसरी ओर पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा भी दीवार बनकर खड़े रहे. उन्होंने कुल छह शानदार सेव किए और कोलंबिया के हमलों को नाकाम कर दिया. यह उनके पिछले दो मैचों में किए गए कुल सेव्स से भी ज्यादा था.

Advertisement

64,478 दर्शकों की क्षमता वाला हार्ड रॉक स्टेडियम पूरी तरह भरा हुआ था. मैच देखने के लिए कई बड़ी हस्तियां भी पहुंचीं. कोलंबिया के महान फुटबॉलर कार्लोस वाल्डेरामा, फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, एफबीआई निदेशक काश पटेल, एनबीए स्टार जिमी बटलर, हॉलीवुड अभिनेता मैट डेमन और पूर्व एनएफएल खिलाड़ी चैड जॉनसन स्टेडियम में मौजूद रहे.

मुकाबले को लेकर फुटबॉल फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. टिकटों की भारी मांग के चलते हजारों प्रशंसकों को स्टेडियम में जगह नहीं मिल सकी. इसके बाद साउथ फ्लोरिडा के कई इलाकों में विशेष वॉच पार्टियों का आयोजन किया गया. फ्लोरिडा पैंथर्स के घरेलू एरीना में आयोजित एक वॉच पार्टी में हजारों फुटबॉल प्रेमी जुटे और बड़ी स्क्रीन पर मैच का आनंद लिया.

इस ड्रॉ के साथ कोलंबिया ने साफ संकेत दे दिया है कि वह इस वर्ल्ड कप में सिर्फ हिस्सा लेने नहीं, बल्कि लंबा सफर तय करने आया है. पुर्तगाल जैसी मजबूत टीम को गोलरहित ड्रॉ पर रोकना और ग्रुप में शीर्ष पर रहना उसकी मजबूती को दर्शाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »