India vs Pakistan World Cup 2023 Match: पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान का छलका दर्द! कहा- भारत में हमें सपोर्ट नहीं मिलेगा, पर...

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज भारत की मेजबानी में इसी साल 5 अक्टूबर को होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारत दौरे पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये रहेगी कि उन्हें भारत में ज्यादा सपोर्ट नहीं मिल पाएगा. यह बात खुद पाकिस्तान टीम के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान ने भी मानी है.

Advertisement
पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर शादाब खान. पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर शादाब खान.

aajtak.in

  • इस्लामाबाद,
  • 13 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 9:14 PM IST

India vs Pakistan World Cup 2023 Match: भारत की मेजबानी में इसी साल 5 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होना है. टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होना है, जो 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

पाकिस्तान सरकार ने भारत दौरे के लिए अपनी टीम को मंजूरी दे दी है. मगर यहां खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये रहेगी कि उन्हें भारत में ज्यादा सपोर्ट नहीं मिल पाएगा. यह बात खुद पाकिस्तान टीम के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान ने भी मानी है.

Advertisement

ज्यादातर पाकिस्तान प्लेयर भारत में नहीं खेले

शादाब ने एक इंटरव्यू में कहा, 'पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप खेलना गर्व की बात होती है. मुझे लगता है कि कई खिलाड़ी होंगे जो पहली बार भारत जा रहे होंगे. अभी टीम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन हम उस (एशिया कप) हिसाब से देख सकते हैं. काफी चीजें बदल भी सकती हैं. मुझे लगता है कि पाकिस्तान टीम में जितने भी प्लेयर रिप्लेस किए हैं वो भारत में नहीं खेले हैं.'

शादाब ने कहा, 'मगर निश्चित तौर पर हमें पता है कि वहां (भारत) हमें दर्शकों का सपोर्ट नहीं मिलेगा. उस लिहाज से हमें मेंटली बहुत स्ट्रॉन्ग होना पड़ेगा. हमारे पास जितने प्लेयर हैं, वो मेंटली स्ट्रॉन्ग हैं, तो यह टूर्नामेंट शानदार होने वाला है.'

वर्ल्ड कप में दिवाली पर भारतीय टीम करेगी धमाल... जानिए पाकिस्तान के 3 मैच क्यों बदले?

Advertisement

'जो अच्छा खेलेगा वो ही वर्ल्ड कप जीतेगा'

भारत में जाकर प्रदर्शन करने पर शादाब ने कहा, 'बिल्कुल इस वर्ल्ड कप और पाकिस्तान-भारत मैच की पहले से ही हाइप बन चुकी है. सारे मैच ही भारत में खेलना है, तो वहां एंजॉय करेंगे.' वर्ल्ड कप जीतने की बात कर कहा, 'ये तो सोने पर सुहागा हो जाएगा. जो भी टीम आएगी वो टूर्नामेंट जीतने ही आएगी. बात वही है कि बतौर टीम आप कैसे खेलते हैं. आपको हर टीम के साथ खेलना पड़ेगा. हर एक टीम टूर्नामेंट जीतने ही आएगी, लेकिन जो अच्छा खेलेगा वो ही जीतेगा.'

'भारत से नहीं जीते, तो वर्ल्ड कप जीतना चाहेंगे'

मुख्य प्रतिद्वंद्वी भारतीय टीम को अपने घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा? इस पर शादाब ने कहा, 'देखिए ये सवाल तो बनता ही नहीं है. आपको पता है कि आप भी चाहेंगे कि जो भी हो आपको इंडिया से तो जीतना ही चाहिए. पूरा पाकिस्तान भी यही चाहता है कि इंडिया से जीतना चाहिए. मेरी पर्सनल राय भी यही है कि निश्चित तौर पर हम इंडिया से जीतना चाहेंगे. इंडिया से नहीं जीत पाते हैं तो हमारा मुख्य लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना होगा.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »