आफरीदी-अबरार को सलमान आगा ने किया बाहर, बाबर को एक और मौका... नामीब‍िया के ख‍िलाफ आज ऐसी है पाक‍िस्तान की प्लेइंग 11

पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में आज (18 फरवरी ) करो या मरो की जंग की जंग में आज नामीब‍िया से खेलने उतरी. इस मुकाबले के र‍िजल्ट पर ही पाकितान के सुपर-8 का टिकट का दांव लगा है. ऐसे में इस मुकाबले के लिए पाकिस्तानी टीम में कई बड़े फेरबदल देखने को मिले.

Advertisement
शाहीन शाह आफरीदी (बाएं) नामीब‍िया संग मैच में टीम से बाहर कर द‍िए गए है (Photo: PTI) शाहीन शाह आफरीदी (बाएं) नामीब‍िया संग मैच में टीम से बाहर कर द‍िए गए है (Photo: PTI)

aajtak.in

  • कोलंबो ,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST

Pakistan Playing 11 Vs Namibia today: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026( ICC Men's T20 World Cup 2026) में पाकिस्तान अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में आज नामीब‍िया (Namibia) से खेल रहा है. मैच में टॉस पाकिस्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले के लिए पाकिस्तानी टीम में कई फेरबदल देखने को म‍िले. 

सलमान अली आगा ने मैच  में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते वक्त कहा- टीम किसी दबाव में नहीं है और पाकिस्तान पहले भी ऐसी परिस्थितियों से निकल चुका है. करो या मरो मुकाबले में टीम मैनेजमेंट ने दो बदलाव किए हैं- सलमान मिर्जा और ख्वाजा नफे को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है, जबकि शाहीन शाह आफरीदी और अबरार अहमद को बाहर बैठाया गया है,

Advertisement

वहीं नामीबिया ने भी दो परिवर्तन किए हैं. 20 वर्षीय जैक ब्रासेल को 17 साल के मैक्स हिंगो की जगह टीम में शामिल किया गया है.

वैसे इस मैच का महत्व पाकिस्तान के लिए बेहद सीधा है, जीतिए या कम से कम हारिए मत. जीत या मैच रद्द होने की स्थिति में पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंच जाएगा, जबकि हार उसे लगातार तीसरी बार किसी ICC पुरुष टूर्नामेंट के पहले ही दौर से बाहर कर सकती है. यह मैच कोलंबो के सिहंलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) की काली मिट्टी वाली पिच पर खेला जा रहा है. 

इसी सतह पर पहले एक मुकाबले में 230+ स्कोर बन चुका है, जिससे साफ है कि बल्लेबाज भी रन बना सकते हैं. शुरुआत में हल्की बारिश की आशंका है, लेकिन बाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है.

Advertisement

भारत से पाक‍िस्तान 61 रनों से हारा
भारत के खिलाफ 61 रनों की करारी हार के बाद पाकिस्तान के लिए यह मैच कॉन्फ‍िडेंस बचाने और टूर्नामेंट में बने रहने की लड़ाई बन गया है. कागज पर टीम मजबूत दिखती है, लेकिन टूर्नामेंट में उसके प्रदर्शन ने कई सवाल खड़े किए हैं. अगर नामीबिया उलटफेर करने में सफल रहा, तो पाकिस्तान का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा और एसोसिएट टीमों के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी.

भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान की कमजोरियां खुलकर सामने आईं. गेंदबाजी रणनीति फुस्स द‍िखी. शाहीन अफरीदी के अलावा तेज आक्रमण प्रभाव नहीं छोड़ सका.शीर्ष क्रम की नाकामी ने मैच शुरुआती ओवरों में ही भारत के पक्ष में झुका दिया. इस हार ने टीम संयोजन पर पुनर्विचार करने को मजबूर किया है और अब तेज गेंदबाजी विकल्प बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है.

नामीबिया बेफिक्र, हारे तो भी फर्क नहीं
नामीबिया टूर्नामेंट में जीत दर्ज नहीं कर पाया है, लेकिन उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है. यही आजादी उसे खतरनाक बनाती है.टीम की ताकत टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी है, जिसने अमेर‍िका और नीदरलैंड्स के खिलाफ अच्छी शुरुआत दी. अगर शुरुआती ओवरों में वे टिक गए, तो दबाव पूरी तरह पाकिस्तान पर आ सकता है.

Advertisement

नामीब‍िया के ख‍िलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, उस्मान तारिक

नामीबिया की पाक‍िस्तान के ख‍िलाफ  प्लेइंग XI: जान फ्रिलिंक,  लोरेन स्टीनकैंप, 3 जान निकोल लोफ्टी-ईटन,  गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), 5 अलेक्जेंडर बुसिंग-वोल्शेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर),  रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़,  जैक ब्रासेल

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement