IPL 2026 के प्लेऑफ की तारीखों ऐलान, धर्मशाला से चंडीगढ़ तक महाजंग, यहां होगा फाइनल

BCCI ने IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल जारी कर दिया है. क्वालिफायर-1 धर्मशाला, जबकि एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे. फाइनल 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. लॉजिस्टिक कारणों से बेंगलुरु से फाइनल हटाया गया.

Advertisement
बेंगलुरु से छिना फाइनल, अब दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में होगा क्लैश (Photo: AI Generated) बेंगलुरु से छिना फाइनल, अब दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में होगा क्लैश (Photo: AI Generated)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

IPL 2026 Playoffs Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है. 70 रोमांचक लीग मैचों के बाद अब टूर्नामेंट अपने निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां हर मुकाबला सीधे फाइनल की राह तय करेगा.

प्लेऑफ की शुरुआत 26 मई से होगी, जब क्वालिफायर-1 मुकाबला एचपीसीए स्टेड‍ियम, धर्मशाला में खेला जाएगा. इस मुकाबले में पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें आमने-सामने होंगी और जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बना लेगी.

Advertisement

इसके बाद 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा, जहां तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच 'करो या मरो' की भिड़ंत होगी. हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.

इसी मैदान पर 29 मई को क्वालिफायर-2 मुकाबला आयोजित होगा. इसमें क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम आमने-सामने होंगी. इस मैच से दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला होगा.

टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला यानी फाइनल 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. यहां IPL 2026 के चैम्प‍ियन का ताज पहनाया जाएगा.

इस बार प्लेऑफ मुकाबले तीन अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं. BCCI के मुताबिक यह फैसला कुछ विशेष ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक कारणों की वजह से लिया गया है.

Advertisement

गौरतलब है कि पहले फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में आयोजित किया जाना था, लेकिन स्थानीय एसोसिएशन और प्रशासन की कुछ आवश्यकताओं के चलते, जो BCCI के तय प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं थीं, वेन्यू में बदलाव करना पड़ा. इसके बाद फाइनल को अहमदाबाद शिफ्ट किया गया. BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने इस पूरे शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा की.

क्वाल‍िफायर 1: 26 मई – एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
एलिमिनेटर: 27 मई – न्यू  चंडीगढ़ 
क्वाल‍िफायर 2: 29 मई – न्यू चंडीगढ़ 
फाइनल: 31 मई – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement