'हनुमान जी इज ग्रेट...', दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान को रौंदने के बाद क्यों कहा ऐसा?

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी की. दीप्ति ने चार ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए. मैच के बाद दीप्ति शर्मा ने हनुमान जी को याद किया.

Advertisement
दीप्ति शर्मा की गेंदबाजी ने भारत को जीत दिलाई (Photo: ICC/Getty Images) दीप्ति शर्मा की गेंदबाजी ने भारत को जीत दिलाई (Photo: ICC/Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंद दिया. रविवार (14 जून) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर हुए मैच में भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया.

इस स्टार ऑलराउंडर ने चार ओवर में महज 10 रन दिए और 5 विकेट झटके. विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की ओर से किसी मैच में ये सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा. 

Advertisement

दीप्ति ने रेणुका सिंह ठाकुर का रिकॉर्ड तोड़ा. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन का स्कोर बनाया था. जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम महज 106 रन पर ही सिमट गई.  

दीप्ति के इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब भी मिला. मैच के बाद दीप्ति शर्मा ने अपनी शानदार गेंदबाजी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह अपने प्रदर्शन से बेहद संतुष्ट हैं. 

दीप्ति शर्मा ने मैच के बाद बजरंग बली को याद किया. उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसे विकेटों पर गेंदबाजी करना पसंद है. टीम के सभी खिलाड़ियों का योगदान शानदार रहा और इस प्रदर्शन का श्रेय पूरी टीम को जाता है. आईसीसी टूर्नामेंट हमेशा मेरे लिए खास रहे हैं. मैंने अपने करियर की शुरुआत भी बड़े मंच से की थी और एक बार फिर यहां अच्छा प्रदर्शन करके खुशी हो रही है.'

Advertisement

दीप्ति ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत को शुरुआती सफलता दिलाते हुए मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने बताया कि पिच से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल रही थी, इसलिए उन्होंने अपनी गति में बदलाव किया और धैर्य के साथ सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की. 

यह भी पढ़ें: Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी टीम पर टूट पड़ीं दीप्ति शर्मा, 5 विकेट लेकर रच दिया इतिहास

उन्होंने कहा, 'गेंद टर्न ले रही थी, इसलिए मैंने थोड़ी धीमी गेंदें फेंकी और अपनी योजनाओं पर भरोसा बनाए रखा. मेरा फोकस लगातार सही क्षेत्रों में गेंद डालने पर था.'

हाल के मुकाबलों में विकेटों की कमी को लेकर पूछे गए सवाल पर दीप्ति ने कहा कि उन्होंने कभी दबाव महसूस नहीं किया. उनका मानना था कि मेहनत का फल सही समय पर जरूर मिलेगा.

उन्होंने कहा, 'विकेट नहीं मिलने से मैं परेशान नहीं थी. मुझे अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा था और विश्वास था कि जब टीम को मेरी जरूरत होगी, तब मैं योगदान देने में सफल रहूंगी.'
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »