गुजरात के सूरत ग्रामीण क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिले की पलसाना तहसील के बगुमरा गांव स्थित एक अपार्टमेंट में रविवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है. मृतक युवती एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी.