रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का चर्चित ‘वास्तु’ अपार्टमेंट एक बार फिर सुर्खियों में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर ने इस लग्जरी घर को किराए पर दे दिया है, जहां दोनों ने साल 2022 में शादी की थी. बताया जा रहा है कि इस अपार्टमेंट का मासिक किराया 11 लाख रुपये तय हुआ है. रणबीर और आलिया अब अपने नए पुश्तैनी बंगले ‘कृष्णा राज’ में शिफ्ट हो चुके हैं, जिसका हाल ही में रेनोवेशन कराया गया है.