रामलला के चरणों में चढ़ाया जाने वाला दान केवल पैसे तक सीमित नहीं है बल्कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और श्रद्धा का प्रतीक है. हाल ही में राम मंदिर ट्रस्ट की आमदनी, खर्च, सुरक्षा और कामकाज को लेकर कई चर्चाएं उभर रही हैं. लोग जानना चाहते हैं कि क्या चढ़ावे में कोई गड़बड़ी हुई है और यदि हुई है तो वह कैसे संभव हो पाई.