पुणे के चर्चित लोहागढ़ हत्याकांड में अब कानूनी विवाद भी सामने आ गया है. अदालत में सिया गोयल की ओर से पैरवी को लेकर दो वकीलों के दावे आमने-सामने आ गए. इसके बाद मामले ने नया मोड़ लेते हुए 10 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस तक पहुंच गया. फिलहाल यह विवाद कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, जबकि पुलिस हत्या मामले की जांच अलग से जारी रखे हुए है.