पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस ने अब आरोपी चेतन चौधरी के साथ घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएशन शुरू किया है. इससे पहले सिया गोयल के साथ भी यही प्रक्रिया पूरी की गई थी. जांच एजेंसियां दोनों के बयानों और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों का मिलान कर रही हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की सटीक तस्वीर सामने लाई जा सके.