नोएडा के सेक्टर 119 स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में सोमवार सुबह 22वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, एसी में विस्फोट के बाद आग तेजी से पास के फ्लैट तक फैल गई. दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.