लखनऊ में हुए अग्निकांड ने पूरे उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया है. इस गंभीर हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है ताकि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके. अधिकारियों ने स्थिति को गंभीर बताया है और जांच के आदेश दिए गए हैं.