ईरान ने अमेरिका पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिकी कार्रवाई को युद्ध अपराध बताया है. उन्होंने कहा कि वाशिंगटन अपनी ताकत दिखाने के लिए नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहा है, जिससे आम लोगों की जान जा रही है. इस मामले पर अमेरिका की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह विवाद क्षेत्र में तनाव बढ़ा सकता है.