इस समय एक गंभीर खतरा वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए सामने आ गया है क्योंकि हूथी विद्रोहियों ने दुनिया के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग, बाब अल मंडप को बंद करने की धमकी दी है. यह खाड़ी देशों को सीधे चेतावनी है कि यदि वे अमेरिका या इज़राइल के साथ मिलकर ईरान पर हमलों में शामिल होते हैं तो यमन के पास स्थित इस अहम जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा.