कोटा शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों आई फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी क्लीनिकों तक आंखों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. डॉक्टरों का कहना है कि इस बार का संक्रमण पहले की तुलना में ज्यादा गंभीर और लंबे समय तक असर करने वाला है. मरीज आंखों में लालिमा, सूजन, जलन, खुजली और दर्द जैसी समस्याओं से परेशान हैं.