बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. विधान परिषद चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को टिकट न मिलना सिर्फ एक राजनीतिक फैसला नहीं, बल्कि NDA और BJP की बदलती रणनीति का संकेत माना जा रहा है. क्या BJP अब कुशवाहा वोट बैंक के लिए सहयोगी दलों पर निर्भर नहीं रहना चाहती? क्या मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पार्टी के नए OBC चेहरे बनकर उभर रहे हैं? और क्या बिहार में BJP अब गठबंधन की राजनीति से आगे बढ़कर अपने दम पर चुनावी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही है?