भिवाड़ी में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री साइट पर दुर्घटना में चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. पानी के टैंक की दीवार ढहने से यह हादसा हुआ. इस दुर्घटना में कुल छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर किया गया है.