Vastu Tips: सबसे शुभ माना जाता है सांप के आकार का यह पौधा, तेजी से खींचता है पैसा!

Vastu Fengshui: वास्तु के अनुसार घर के अंदर मात्र 1 स्नेक प्लांट रखते ही दूर होगी तंगी, बरकत से भर जाएगी तिजोरी! जानिए इसके चमत्कारिक लाभ और सही दिशा.

Advertisement
वास्तु और फेंगशुई के जानकारों के अनुसार, यह पौधा घर में टिके पैसों को बढ़ाने और मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने में बेहद असरदार है.  वास्तु और फेंगशुई के जानकारों के अनुसार, यह पौधा घर में टिके पैसों को बढ़ाने और मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने में बेहद असरदार है. 

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

Lucky Plant Vastu: आज के समय में घर की सजावट और सकारात्मकता के लिए कई तरह के इंडोर प्लांट्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे विशेष पौधों का जिक्र मिलता है जो किस्मत बदलने की ताकत रखते हैं.  मनी प्लांट और बैम्बू प्लांट के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्नेक प्लांट (Snake Plant) धन और बरकत के मामले में सबसे चमत्कारी पौधों में से एक माना जाता है? वास्तु और फेंगशुई के जानकारों के अनुसार, यह पौधा घर में टिके पैसों को बढ़ाने और मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने में बेहद असरदार है. 

Advertisement

धन और बरकत से जुड़े खास वास्तु लाभ
आर्थिक तंगी से छुटकारा और बरकत: वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्नेक प्लांट घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को सोखकर सकारात्मक ऊर्जा और धन के नए स्रोत पैदा करता है. इसे घर में लगाने से फिजूलखर्च पर लगाम लगती है . घर में रखी तिजोरी में बरकत हमेशा बनी रहती है. 

सही दिशा का चुनाव दिलाता है अपार सफलता: वास्तु नियमों के अनुसार, स्नेक प्लांट को हमेशा घर के दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण), दक्षिण या पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है.  इसे सही दिशा में रखने से करियर और कारोबार में आ रही रुकावटें दूर होती हैं . धन लाभ के योग बनते हैं. 

ऑफिस या कार्यक्षेत्र में प्रमोशन: इस पौधे को सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि ऑफिस की डेस्क पर भी रखा जा सकता है.  ऐसा माना जाता है कि कार्यस्थल पर इसे रखने से सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होता है, मानसिक तनाव घटता है और तरक्की के साथ धन वृद्धि के रास्ते खुलते हैं. 

Advertisement

हवा को शुद्ध कर घर में लाता है सकारात्मकता: जिस घर का वातावरण और हवा शुद्ध होती है, वहां मां लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है.  यह पौधा बेहतरीन एयर प्यूरीफायर होने के कारण घर के कलह-कलेश को शांत करता है, जिससे पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि आती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »