Electric Appliances Vastu Upay: इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज की गलत दिशा बिगाड़ सकती है घर का वास्तु, तुरंत करें सुधार!

Electric Appliances Vastu Upay: अगर आपके घर में इलेक्ट्रिक उपकरण बार-बार खराब हो रहे हैं, तो इसके पीछे सिर्फ तकनीकी कारण नहीं बल्कि वास्तु दोष और राहु का प्रभाव भी हो सकता है. आइए जानते हैं कि इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने की सही दिशा और आसान उपाय.

Advertisement
इलेक्ट्रॉनिक सामान वास्तु टिप्स (Photo: ITG) इलेक्ट्रॉनिक सामान वास्तु टिप्स (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:01 AM IST

Electric Appliances Vastu Upay: आज के वक्त में हमारा पूरा जीवन इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज पर निर्भर हो चुका है. किचन से लेकर बाथरूम तक घर के हर कोने में सिर्फ इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज ही होते हैं जैसे टी.वी, फ्रिज, वाशिंग मशीन या AC आदि. लेकिन, अगर ये  इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज खराब हो जाएं तो लोगों को कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है. वास्तु शास्त्र में इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज यानी बिजली उपकरणों का खराब होना बहुत ही अशुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि बिजली की लगातार खराब होने से वास्तु दोष लग सकता है. साथ ही, राहु का भी प्रकोप बरसता है. 

Advertisement

बिजली उपकरणों के लिए यह दिशा है बहुत अशुभ

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज अग्नि तत्व से जुड़ी दिशा में कभी नहीं रखने चाहिए, इससे वास्तु दोष लग सकता है. अग्नि तत्व से जुड़ी दिशा होती है घर की दक्षिण-पूर्व दिशा, जिससे आग्नेय कोण भी कहा जाता है. उस दिशा में अगर कोई तारों की गलत वायरिंग, गंदगी या पानी का जमाव जैसे दोष हो तो बिजली से जुड़े उपकरण जल्दी खराब हो सकते हैं. दक्षिण-पूर्व दिशा के अलावा इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज अगर उत्तर या उत्तर पूर्व में रखना भी बहुत ही अशुभ माने जाते हैं. 

राहु से होता है खराब इलेक्ट्रिक उपकरणों का संबंध

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक छाया ग्रह माना जाता है, जो भ्रम, अचानक घटनाएं, तकनीक और आधुनिक चीजों से जुड़ा होता है. यही कारण है कि इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ इसका संबंध बताया जाता है. दरअसल, वास्तु शास्त्र के मुताबिक, राहु को इलेक्ट्रिसिटी, गैजेट्स, वायरिंग और करंट का कारक माना जाता है. बिजली से जुड़ी चीजों में अचानक खराबी, स्पार्क, शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाएं राहु के प्रभाव से जोड़ी जाती हैं. 

Advertisement

कैसे समझें राहु का असर है?

- घर में बार-बार इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होना.
- नई चीजें भी जल्दी डैमेज हो जाना.
- अचानक बिजली से जुड़ी समस्याएं जैसे स्पार्क, फ्यूज उड़ना.
- बिना कारण इन्वर्टर, ऐसी या टी.वी में में दिक्कत आना. 

बिजली से जुड़े वास्तु दोषों से बचने के उपाय

1. घर में रखे पुराने या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को जमा करके न रखें. बेहतर है कि उसे जल्द से जल्द हटा दिया जाए क्योंकि यह नकारात्मकता बढ़ा सकता है.

2. जहां तक बड़े उपकरणों की बात है, जैसे फ्रिज, टीवी, गीजर या माइक्रोवेव, इन्हें घर की पश्चिम दिशा में रखना सही माना जाता है. 

3. वहीं, उत्तर-पूर्व दिशा में ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ी चीजें रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनके जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ सकती है.

4. राहु के वास्तु दोष को दूर करने के लिए शनिवार के दिन कुत्ते को मीठी रोटी खिलाना एक सरल उपाय माना जाता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा कम हो सकती है.

5. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जब भी घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान लाएं, तो उसे इस्तेमाल करने से पहले हल्दी या कुमकुम का तिलक लगाकर और स्वास्तिक बनाकर शुभ शुरुआत करना अच्छा माना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement