Kal Ka Rashifal 16 June 2026: कुंभ राशि वाले दूसरों के साथ बाटेंगे खुशियां, जानें अन्य राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 16 June 2026: अपने शैक्षिक कार्यों में अच्छा उत्साह बनाकर रखेंगे. महत्वपूर्ण व्यवसायिक प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. करियर व्यापार में तार्किकता बनाए रखेंगे, जिससे सबका साथ और विश्वास हासिल होगा.

Advertisement
कल का राशिफल कल का राशिफल

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST

मेष राशि: वाणिज्यिक कार्यों पर बना रहेगा पूरा जोर, व्यावसायिक परिणामों से मन रहेगा उत्साहित
मेष राशि के जातक आज अपने वाणिज्यिक कार्यों पर विशेष जोर बनाए रखेंगे. आप समाज की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ेंगे, जिससे सहकारिता में अच्छी वृद्धि होगी. आपके विविध मामले इस समय संवार पर रहेंगे. घर के बड़ों का आदर-सम्मान बनाए रखेंगे. कहीं से आपको शुभ सूचनाएं प्राप्त हांेगी. लोगों से संपर्क और संवाद के कार्य आसानी से सधेंगे. पेशेवर प्रयासों में अपनी सक्रियता बनाए रखेंगे, जिससे मन की आशंकाओं में कमी आएगी. भाईचारे और बंधुत्व का भाव बल पाएगा. आपके करीबियों में आपसी सामंजस्यता पूरी तरह बढ़ी रहेगी. तय लक्ष्य साधने में बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे आप अपने व्यावसायिक परिणामों से काफी उत्साहित रहेंगे और सबको साथ लेकर चलेंगे.

Advertisement

लकी नंबर: 5, 7 और 9

शुभ रंग: चमकदार लाल

आज का उपाय: भक्तशिरोमणि महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. उन्हें शुद्ध घी और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. अपने कार्यों में सक्रियता बनाए रखें.

वृष राशि: धनधान्य में वृद्धि की बनी रहेगी संभावना, आर्थिक मामलों को मिलेगी नई गति
वृष राशि वाले जातकों के धनधान्य में आज अच्छी वृद्धि की संभावना बनी रहेगी. आप धन के संग्रह और संरक्षण के प्रयास लगातार बढ़ाएंगे. अपनी सूझबूझ से महत्वपूर्ण आर्थिक मामलों को आगे बढ़ाएंगे. आज आपके घर पर किसी आदरणीय अतिथि का आगमन होगा. बाजार या कार्यक्षेत्र से कुछ आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. अपने विविध मामलों में अच्छा उत्साह दिखाएंगे और घर में अनुकूलन रखेंगे. आपके रक्त संबंधों में मजबूती आएगी, जिससे आर्थिक मामलों को नई गति मिलेगी. जीवन में भव्यता और साज-सवार पूरी तरह बनी रहेगी. लोगों से भेंटवार्ता के अच्छे अवसर बनेंगे. अपने से बड़ों को आदर-सम्मान देंगे और सभी कार्यों में सहजता बनाए रखेंगे. कार्यविस्तार का सुंदर भाव मन में रहेगा.

Advertisement

लकी नंबर: 5, 6, 7 और 9

शुभ रंग: शहद समान

आज का उपाय: भक्तशिरोमणि महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. अपनों को दिया वचन जरूर निभाएं.

मिथुन राशि: व्यवहार में बनी रहेगी अच्छी ऊर्जा, करियर और व्यापार में बढ़ेगा संवाद
मिथुन राशि के जातकों की आज अपने साज-सवार और रहन-सहन में रुचि बनी रहेगी. अपने परंपरागत कार्यों को लगातार बढ़ावा देंगे. अपने व्यावहारिक जीवन में अच्छी ऊर्जा बनाए रखेंगे. हर कार्य को पूरे विवेक और विनम्रता से करेंगे. रचनात्मकता पर आपका विशेष जोर रहेगा, जिससे विविध प्रयासों को बल मिलेगा. आपको नए वाणिज्यिक प्रस्ताव मिलेंगे, जिससे रहन-सहन में सुधार पर पाएगा. हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखेंगे और सृजन के कार्य संवार पर रहेंगे. करियर और व्यापार में लोगों से संपर्क व संवाद को और बढ़ाएंगे. नवाचार पर बल बनाए रखेंगे, जिससे निजी विषयों में अच्छी सक्रियता आएगी. अपनी भावनाओं पर पूरा नियंत्रण रखेंगे और घर में हर्ष-आनंद रहेगा.

लकी नंबर: 5, 7 और 9

शुभ रंग: अंजीर समान

आज का उपाय: भक्तशिरोमणि महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. अपनी सोच में कल्पनाशीलता बढ़ाएं.

कर्क राशि: सूझबूझ से आगे बढ़ाएं अपना कार्य व्यापार, नियमों के अनुसार काम करना रहेगा बेहतर
कर्क राशि के जातक अपनी सूझबूझ से कार्य व्यापार को आगे बढ़ाएं, क्योंकि फिलहाल समय थोड़ा साधारण बना हुआ है. अपने कामकाज में पूरी तरह से नीति और नियम के अनुसार ही कार्य करेंगे. कार्यक्षेत्र में न्यायिक गतिविधियों पर अपना जोर विशेष रूप से रखें. विदेश से संबंधित आपके जो भी कार्य हैं, उनमें अच्छी गति आएगी. आपकी कार्यगति पूरी तरह साधारण रहेगी, जिससे मन में एक सहज संकोच बना रहेगा. सबको आपस में जोड़ने का प्रयास लगातार बढ़ाएंगे. कुछ पुराने न्यायिक मामले अचानक उभर सकते हैं. अपने आपसी रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे और संबंध संवारने पर पूरा जोर होगा. बड़प्पन से काम लें, जिससे समाज में त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी.

Advertisement

लकी नंबर: 2, 5, 7 और 9

शुभ रंग: मरून

आज का उपाय: भक्तशिरोमणि महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. जरूरतमंदों के लिए दान बढ़ाएं.

सिंह राशि: श्रेष्ठ प्रदर्शन से सभी को करेंगे प्रभावित, रुटीन के कार्य आसानी से संवरेंगे
सिंह राशि के जातक अपने पेशेवर और कारोबारी हितों के संरक्षण में हमेशा आगे रहेंगे. आपके विविध मामलों में आज लाभ का प्रतिशत काफी बेहतर रहेगा. आप अपने चहुंओर हर तरफ श्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रखेंगे. विभिन्न अटके हुए कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास होगा. लोगों से चर्चा और संवाद करने में मन का संकोच पूरी तरह दूर होगा. पूरी सक्रियता से काम लेंगे, जिससे पुराने मित्र संबंध आसानी से सुधार पाएंगे. सबको हमेशा साथ लेकर चलेंगे. आपकी पेशेवरता में लगातार बढ़त बनी रहेगी, जिससे रोजाना का रुटीन अच्छे से संवरेगा. रास्ते के अवरोध स्वतः दूर होंगे, जिससे इच्छित परिणाम बनेंगे. वाणिज्यिक गतिविधियों में रुचि लेंगे और प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा.

लकी नंबर: 1, 5, 7 और 9

शुभ रंग: गेरुआ

आज का उपाय: भक्तशिरोमणि महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. अपने स्वभाव में विनम्रता रखें.

कन्या राशि: करियर व्यापार को गति देने में होंगे आगे, प्रशासन के कार्यों में आएगी अच्छी तेजी
कन्या राशि के जातक आज अपने करियर और व्यापार को गति देने में सबसे आगे होंगे. अपने जिम्मेदारीपूर्ण प्रयासों से ऑफिस में सभी को प्रभावित करेंगे. लोगों से भेंट और मुलाकात के कई बेहतरीन अवसर बनेंगे. आपके व्यावसायिक प्रबंधन में अनुकूलन पूरी तरह बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और काम के विस्तार पर अपना फोकस बनाए रखेंगे. आपकी साख और सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर आपके समकक्ष व वरिष्ठ सभी लोग सहयोगी होंगे. कामकाज में सहजता बनी रहेगी, लेकिन लोगों पर जल्द भरोसा नहीं करेंगे. उचित अवसर आने पर ही अपनी प्रतिक्रिया देंगे. प्रशासन के कार्यों में अच्छी तेजी आएगी और उद्योग व्यापार में सफलता मिलेगी.

Advertisement

लकी नंबर: 5, 7 और 9

शुभ रंग: खाकी

आज का उपाय: भक्तशिरोमणि महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. सहकर्मियों के साथ सहकार रखें.

तुला राशि: भाग्य की गति रहेगी काफी तेज, आय के बन सकते हैं कुछ नए स्रोत
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज सफलता की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं. आपके भाग्य की गति काफी तेज रहेगी, जिससे पेशेवरों से पूरा सहयोग पाएंगे. अपने शुभकार्यों को लगातार बढ़ावा देंगे. घर में किसी धर्मकार्य की सुंदर रूपरेखा बनेगी. अपने तय लक्ष्य को पाने में पूरी तरह सफल रहेंगे. आपके सभी पेशेवर परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे, जिससे पुण्यार्जन में वृद्धि होगी. शासन-प्रशासन के अटके हुए कार्य आसानी से बनेंगे. अपनी नई योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे, जिससे आस्था और आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपकी राशि के लिए आय के कुछ नए स्रोत बन सकते हैं. काफी समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. कला कौशल संवार पर रहेगा और पद प्रभाव में वृद्धि होगी.

लकी नंबर: 5, 6, 7 और 9

शुभ रंग: कांसे के समान

आज का उपाय: भक्तशिरोमणि महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. ईश्वर के प्रति धर्म एवं आस्था बनाए रखें.

Advertisement

वृश्चिक राशि: सेहत के मामलों में बरतनी होगी अतिरिक्त सतर्कता, अनदेखी करने से बचें जातक
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपनी सेहत के मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. आपका पूरा फोकस स्वयं पर होना चाहिए. अपने निजी विषयों के प्रति मन में गंभीरता रहेगी. महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में परिजनों का पूरा सहयोग होगा. स्वजनों का साथ और समर्थन बना रहेगा, जिससे परिवार से करीबी रखेंगे. अपने व्यवहार में बड़प्पन का भाव रखेंगे. जीवन में थोड़ी आकस्मिकता बनी रह सकती है. अधिकारियों की आज्ञा का अनुपालन करेंगे और पेशेवरता बनाए रखेंगे. अपनी गोपनीय गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे. कार्यक्षेत्र के संकेतों को भूलकर भी अनदेखा न करें. शारीरिक दोष उभर सकते हैं, इसलिए सेहत का ख्याल रखें और बड़ों का सानिध्य रखें.

लकी नंबर: 5, 7 और 9

शुभ रंग: गहरा लाल

आज का उपाय: भक्तशिरोमणि महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. अपनी व्यावहारिक सजगता बढ़ाएं.

धनु राशि: उद्योग और व्यापार में उछाल के संकेत, जीवनसाथी का मिलेगा पूरा सहयोग
धनु राशि के जातकों के उद्योग में आज अच्छे उछाल के संकेत हैं. आपका अपने करियर और व्यापार के विषयों पर पूरा फोकस बना होगा. समाज और कार्यक्षेत्र के महत्वपूर्ण लोगों से अपनी भेंट बढ़ाएंगे. साझा कार्यों मंे मन में अच्छा उत्साह रहेगा. सबको हमेशा साथ लेकर चलेंगे और चहुंओर प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. आपके पद और प्रतिष्ठा में अच्छी वृद्धि होगी. आपका जीवनसाथी आज आपकी अपेक्षा के अनुरूप बेहतरीन प्रदर्शन करेगा, जिससे जीवन के स्थायित्व को बल मिलेगा. अपने कार्यों में अच्छी सक्रियता लाएंगे और योजनाओं में गति बनाए रखेंगे. औद्योगिक मामले संवरेंगे, जिससे निजी संबंध संवार पाएंगे. पारिवारिक रिश्तों को मजबूती मिलेगी और उपलब्धियां बढेंगी.

Advertisement

लकी नंबर: 3, 7 और 9

शुभ रंग: स्वर्णिम

आज का उपाय: भक्तशिरोमणि महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. आपस में आपसी सहयोग रखें.

मकर राशि: नियम और व्यवस्था को बनाए रखना होगा जरूरी, सकारात्मक सोच से बनेंगे काम
मकर राशि वाले जातक अपने कारोबारी मामलों में नियम और व्यवस्था को अच्छी तरह बनाए रखें. आपके करीबी साथी आप पर पूरा भरोसा बनाए रखेंगे. अपने शारीरिक व दैहिक संकेतों पर विशेष ध्यान दें. पेशेवर संबंधों में पूरी सजगता से आगे बढ़ेंगे और बड़प्पन से काम लेंगे. अपने खर्च एवं लेनदेन के मामलों पर पूरा ध्यान देंगे. मन में आस्था और विश्वास बनाए रखेंगे, जिससे साझीदारी के प्रयास बल पाएंगे. हमेशा अपनी सकारात्मक सोच से काम लेंगे, जिससे सक्रियता से कार्य सधेंगे. नौकरीपेशा लोग कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य के प्रति अपनी सजगता बढ़ाएं और कार्ययोजनाओं पर अमल बढ़ाएं. सूझबूझ से परिणाम पक्ष में बने रहेंगे.

लकी नंबर: 5, 7, 8 और 9

शुभ रंग: कत्थई

आज का उपाय: भक्तशिरोमणि महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. स्वभाव की व्यर्थ जिद से बचें़े.

कुंभ राशि: मित्रों के साथ बांटेंगे अपनी खुशियां, शैक्षिक कार्यों में बना रहेगा अच्छा उत्साह
कुंभ राशि के जातक आज अपने मित्रों के साथ मिलकर अपनी खुशियां बांटेंगे. एक दूसरे से मिलकर खुलकर अपनी बात सामने रखेंगे. आपका पेशेवर वर्ग कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा करेगा. करीबियों के साथ भ्रमण और मनोरंजन पर जाएंगे, जिससे लाभ के अच्छे अवसर रहेंगे. अपने लक्ष्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की सोच रहेगी. प्रतिस्पर्धा में विशेष रुचि लेंगे और अपनी कार्यगति में तेजी बनाए रखेंगे. आपके बौद्धिक प्रयास पहले से बेहतर होंगे. नीति और नियमों का पूरी तरह पालन करेंगे. अपने शैक्षिक कार्यों में अच्छा उत्साह बनाकर रखेंगे. महत्वपूर्ण व्यावसायिक प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. करियर व्यापार में तार्किकता बनाए रखेंगे, जिससे सबका साथ और विश्वास हासिल होगा.

Advertisement

लकी नंबर: 5, 7, 8 और 9

शुभ रंग: गेंहुंआ

आज का उपाय: भक्तशिरोमणि महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. नई तकनीक के प्रशिक्षण पर जोर रखें.

मीन राशि: भावनात्मक मामलों में उतावली करने से बचें, अति उत्साह और आवेश से रहें दूर
मीन राशि के जातक अपनी कोई भी जरूरी बात कहने में पूरी सहजता बनाए रखेंगे. अपने संवेदनशील और भावनात्मक मामलों में किसी भी तरह की उतावली से बचेंगे. लोगों से चर्चा और संवाद के दौरान पूरी तरह सामान्य रहेंगे. शासन और सत्ता के विषयों में आपकी सफलता काफी बढ़ेगी. अपने विविध प्रयासों में पूरी तरह प्रभावी रहेंगे. प्रबंधन के प्रयास बेहतर तरीके से फलेंगे. आर्थिक कार्य और व्यापार संवार पर रहेगा, जिससे पेशेवर संबंधों को मजबूती मिलेगी. अपने अपनों की बातों को भूलकर भी अनदेखा नहीं करेंगे. किसी भी प्रकार के पूर्वाग्रह में नहीं आएं. अपने उच्च संस्कार और परंपराएं अच्छे से निभाएं. भवन एवं वाहन के मामले आपके पक्ष में हल होंगे. अति उत्साह और आवेश से बचें.

लकी नंबर: 3, 7 और 9

शुभ रंग: केशरिया

आज का उपाय: भक्तशिरोमणि महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें. मन की संकीर्णता त्यागें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »