Career Rashifal 25 May 2026 (करियर राशिफल): मिथुन राशि वाले विवाद में पड़ने से बचें, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Career Rashifal 25 May 2026 (करियर राशिफल): आपको बड़ी सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होने के संकेत हैं. पैतृक व्यवसाय या संपत्ति के मामलों में सुधार होगा

Advertisement
career horoscope career horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:48 AM IST

मेष (Aries)
व्यावसायिक विषयों में अपना रूटीन बेहतर बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में नियम, अनुशासन और समय प्रबंधन (Time Management) पर विशेष जोर दें. नए व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. आज आपको अपनी मेहनत से करियर को मजबूती देने का मौका मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि लोगों के बहकावे में आने से बचें.  जोखिम भरे कामों से दूर रहें.

वृष (Taurus)
कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धि, कौशल और स्मार्ट वर्किंग से आप अपनी एक मजबूत जगह बनाने में सफल रहेंगे. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और आप अपने आवश्यक कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे. आर्थिक मामलों में उल्लेखनीय प्रयास सफल होंगे, जिससे साख और सम्मान में वृद्धि होगी. वरिष्ठ अधिकारियों (Seniors) का भरपूर सहयोग मिलेगा.

Advertisement

मिथुन (Gemini)
कामकाज में पूरी तरह अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें. वाणिज्यिक (Commercial) मामलों में सुधार होगा और अधिकारियों व जिम्मेदारों से बेहतर तालमेल रहेगा. आज के दिन स्वार्थ या संकीर्णता का त्याग करें और कार्यस्थल पर किसी भी अनावश्यक विवाद में पड़ने से बचें. जल्दबाजी या अहंकार में आकर कोई भी व्यावसायिक निर्णय न लें.

कर्क (Cancer)
करियर और कारोबार में आज आप काफी प्रभावी रहेंगे. व्यावसायिक सफलता का ग्राफ बढ़ेगा और विस्तार की योजनाओं में रुचि जागेगी. मैनेजमेंट से जुड़े कार्य आसानी से सधेंगे. आर्थिक बचत के प्रयास सफल होंगे और कामकाजी यात्राओं से आपके करियर को नई गति मिलेगी. इच्छित परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा.

सिंह (Leo)
करियर और कारोबार में सहजता और निरंतरता बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी साख, सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लाभ के प्रतिशत में भी सुधार होगा. महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंधों (Contracts) पर आपका मुख्य फोकस होना चाहिए. व्यक्तिगत संबंधों और नेटवर्किंग का आपको अपने प्रोफेशन में सीधा लाभ मिलेगा.

Advertisement

 कन्या (Virgo)
योजनाओं को धरातल पर उतारने (Execution) में आज आप सफल रहेंगे, जिससे करियर और व्यापार में उचित स्थान बना पाएंगे. पेशेवर मोर्चे पर आपको कुछ बेहद आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. पूंजी और व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं. तेजी से फैसले लें और टीम वर्क के साथ विभिन्न कार्य पूरे करें.

तुला (Libra)
करियर और कारोबार के मामलों में आज थोड़ी सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही या जल्दबाजी से बचें. कामकाज विस्तार के मौके मिलेंगे, जिन्हें सूझबूझ से भुनाना होगा. किसी भी तरह के व्यर्थ के वादों या प्रलोभन में आने से बचें और बातचीत में स्पष्टता रखें.

वृश्चिक (Scorpio)
कामकाज में अनुकूलता का प्रतिशत काफी ऊंचा रहेगा, जिससे करियर में वांछित (मनमुताबिक) स्थिति बनी रहेगी. लक्ष्यों की प्राप्ति आसान होगी. व्यापार में उम्दा प्रदर्शन रहेगा और सत्ता, सरकार व प्रबंधन से जुड़े मामलों में बेहतरीन सफलता मिलेगी. आपके साहसिक प्रयासों से पेशेवर परिणाम उम्मीद से बेहतर आएंगे.

धनु ( धनु )
प्रशासनिक और प्रबंधन के कार्यों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होने के संकेत हैं. पैतृक व्यवसाय या संपत्ति के मामलों में सुधार होगा. आय अच्छी बनी रहेगी . उम्मीद से बढ़कर लाभ हो सकता है. नए व्यावसायिक प्रस्तावों पर निसंकोच आगे बढ़ें, वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा.

Advertisement

मकर (Capricorn)
करियर के लिहाज से आज बड़ी सोच के साथ काम लेने का दिन है. लंबित (Pending) योजनाओं में गति आएगी. अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रभावित और सहयोगी रहेगा, जिससे पद और प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. लाभ के प्रतिशत में जबरदस्त उछाल आने के संकेत हैं, जिससे आप सफलता से उत्साहित रहेंगे.

कुंभ (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में आज कुछ आकस्मिक (अचानक) बदलावों का सामना करना पड़ सकता है. धूर्तों की सक्रियता या विरोधियों के कारण कुछ प्रतिकूल स्थितियां बन सकती हैं, इसलिए नीतिगत विषयों में स्पष्टता रखें .  कोई बड़ा जोखिम न लें. महत्वपूर्ण निर्णयों में धैर्य रखें. ऑफिस के रुटीन व अनुशासन पर पूरा फोकस बनाए रखें.

 मीन (Pisces)
साझा व्यापार (Partnership) और सामूहिक गतिविधियों में आज तेजी आएगी. साथियों व साझीदारों के बीच चल रहे पुराने मतभेद दूर होंगे. आपसी तालमेल बेहतर होगा. भूमि, भवन या रियल एस्टेट से जुड़ी योजनाओं में रुचि बढ़ेगी. वित्तीय योजनाएं अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगी . पेशेवर वार्ताओं (Meetings) में आपका प्रभाव बना रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement