मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य आगे बढ़ा सकेंगे. उमंग उत्साह का वातावरण बना रहेगा. कार्यों में तेजी लाने का प्रयास रहेगा. आत्मविश्वास से अपना पक्ष रखेंगे. आर्थिक संतुलन बल पाएगा. अनुभवियों का साथ समर्थन पाएंगे. वरिष्ठों की आज्ञापालन बनाए रखेंगे. कला प्रशिक्षण पर जोर रहेगा. विविध विषयों को आगे बढ़ाएंगे. लक्ष्य पर फोकस रहेगा. सूझबूझ और सक्रियता से प्रभाव बनाए रखेंगे. विपक्षियों पर दबाव बनाएंगे. भावनात्मक सहजता बनी रहेगी.
नौकरी व्यवसाय- पेशेवरों की सक्रियता बढ़ी रहेगी. करियर के अवसर बढ़ेंगे. सहकर्मियों का सहयोग रहेगा. उपलब्धियों पर फोकस रखेंगे. साख सम्मान को बल देंगे. साहस बढ़ा रहेगा.
धन संपत्ति- वित्तीय लाभ ऊंचा होगा. जिम्मेदारों का साथ बनाए रखेंगे. जोखिम लेने का भाव रहेगा. प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे. विविध परिणाम बनेंगे. पेशेवर पहल बनाए रखेंगे.
प्रेम मैत्री- संबंधों में मिठास बढ़ेगी. मित्र सहयोग बनाए रखेंगे. रिश्तों को निभाने में सहज होंगे. अपनों से सूचनाएं साझा करेंगे. प्रेम संबंधों का बल मिलेगा. बड़़प्पन बनाए रखेंगे. सबका साथ पाएंगे. आशंकाओं में नहीं आएंगे. निजी संबंध मधुर रहेंगे. स्वजनों संग भ्रमण पर जाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तित्व संवरेगा. कार्यशैली बेहतर होगी. निजी विषयों में रुचि रखेंगे. सेहत अच्छी रहेगी. ध्यान एवं योगादि बढ़ाएंगे.
आज का उपाय: संकटमोचन हनुमानजी की पूजा करें. कर्म फल दाताएवं न्याय के देवता शनिदेव का वंदन स्मरण करें. तेल व तिलहन का दान बढ़ाएं. पहल बढ़ाएं.
शुभ अंक : 6, 8 और 9
शुभ रंग : भूरा
अरुणेश कुमार शर्मा