Aaj ka Rashifal 19 मई 2026: सिंह राशि वालों को व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 19 मई 2026, Horoscope Today: सिंह राशि वालों के लिए करियर और व्यापार में लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं. मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धा में बढ़त हासिल कर सकते हैं.

Advertisement
all horoscope all horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

मेष राशि: कारोबार में बढ़ेगी सक्रियता
मेष राशि वालों के लिए दिन व्यावसायिक मामलों में उत्साह लेकर आ सकता है. व्यापारिक गतिविधियों में तेजी बनी रहेगी और महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं. संपर्क और संवाद का दायरा मजबूत होगा. करीबी लोगों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. पुराने संदेह दूर हो सकते हैं और लक्ष्य प्राप्ति में मदद मिलेगी.

Advertisement

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1, 7, 9
आज का उपाय: हनुमानजी को घी और सिंदूर अर्पित करें.

वृषभ राशि: धन और परिवार दोनों में खुशियां
वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में मजबूती आने के संकेत हैं. धन बचत और संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. घर में मेहमानों का आगमन संभव है और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. पारंपरिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. रिश्तों में मजबूती और सम्मान बना रहेगा.

शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 6, 7, 9
आज का उपाय: ओम् अं अंगारकाय नमः मंत्र का जाप करें.

मिथुन राशि: रचनात्मकता से मिलेगा लाभ
मिथुन राशि के लोगों की वाणी और व्यवहार का प्रभाव बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में नए विचार और रचनात्मकता से सफलता मिल सकती है. करियर और व्यापार में सुधार के संकेत हैं. निजी जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा. भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा.

Advertisement

शुभ रंग: गुड़ के समान
शुभ अंक: 1, 5, 7, 9
आज का उपाय: रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा दें और हनुमान पूजा करें.

कर्क राशि: धैर्य और अनुशासन से बनेगी बात
कर्क राशि वालों को आज धैर्य और नियमों के साथ काम करना होगा. कार्यों में अपेक्षा से धीमी गति रह सकती है. विदेश या बाहरी संपर्कों से जुड़े मामलों में कुछ प्रगति संभव है. रिश्तों को संभालने और सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत होगी.

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2, 7, 9
आज का उपाय: दान-पुण्य बढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें.

सिंह राशि: करियर में मिलेगा अच्छा लाभ
सिंह राशि वालों के लिए करियर और व्यापार में लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं. मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धा में बढ़त हासिल कर सकते हैं.

शुभ रंग: गेरुआ
शुभ अंक: 1, 7, 9
आज का उपाय: विनम्र व्यवहार रखें और हनुमानजी की आराधना करें.

कन्या राशि: नई शुरुआत के बनेंगे योग
कन्या राशि वालों के लिए नई योजनाओं और प्रबंधन से जुड़े मामलों में सफलता के संकेत हैं. वरिष्ठ लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है. कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी. जल्दबाजी में किसी पर भरोसा करने से बचें.

Advertisement

शुभ रंग: खाकी
शुभ अंक: 1, 5, 7, 9
आज का उपाय: सहयोग की भावना रखें और मंगल मंत्र का जाप करें.

तुला राशि: भाग्य देगा साथ
तुला राशि वालों के लिए भाग्य का मजबूत सहयोग बना रहेगा. लंबे समय से रुकी योजनाएं गति पकड़ सकती हैं. आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

शुभ रंग: शहद समान
शुभ अंक: 6, 7, 9
आज का उपाय: आस्था बनाए रखें और हनुमानजी की पूजा करें.

वृश्चिक राशि: स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क
वृश्चिक राशि वालों को आज सेहत के मामलों में विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन कार्यों में गोपनीयता बनाए रखना जरूरी होगा. अचानक स्थितियां बदल सकती हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं.

शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 1, 7, 9
आज का उपाय: सजगता बढ़ाएं और नियमित मंत्र जाप करें.

धनु राशि: साझेदारी से होगा लाभ
धनु राशि वालों के लिए व्यापार और साझेदारी से जुड़े मामलों में अच्छा समय रह सकता है. महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी. पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के संकेत हैं. कार्यों में सक्रियता बनाए रखना लाभकारी रहेगा.

Advertisement

शुभ रंग: ऐप्पल रेड
शुभ अंक: 1, 3, 7, 9
आज का उपाय: सहयोग की भावना रखें और हनुमानजी का ध्यान करें.

मकर राशि: नियमों का पालन जरूरी
मकर राशि वालों को आज लेन-देन और स्वास्थ्य दोनों मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी. नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है. कार्ययोजनाओं को समय पर पूरा करने से लाभ मिलेगा. जिद से बचना बेहतर रहेगा.

शुभ रंग: गहरा भूरा
शुभ अंक: 7, 8, 9
आज का उपाय: बहस से दूर रहें और संयम बनाए रखें.

कुंभ राशि: लक्ष्य पूरे करने की रहेगी कोशिश
कुंभ राशि वालों के लिए करियर और शिक्षा से जुड़े मामलों में सकारात्मक समय रह सकता है. नए अवसर मिल सकते हैं और कार्यों में तेजी आएगी. मित्रों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा. प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग बनेंगे.

शुभ रंग: गेहूंआ
शुभ अंक: 1, 7, 8, 9
आज का उपाय: प्रशिक्षण और सीखने पर ध्यान दें.

मीन राशि: भावनाओं पर रखें नियंत्रण
मीन राशि वालों को आज पारिवारिक और पेशेवर मामलों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी. संपत्ति और वाहन से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर फैसले लेने से बचना होगा.

शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1, 3, 7, 9
आज का उपाय: बहकावे में आने से बचें और हनुमानजी की आराधना करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement