Mangal Budh Yuti 2026: रेवती नक्षत्र में बन रही खास युति, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Mangal Budh Yuti 2026: ग्रहों का बदलाव हमेशा जीवन में नए मौके और बदलाव लेकर आता है. अगर आप सही समय पर सही फैसले लेते हैं, तो शुभ युति का पूरा लाभ उठा सकते हैं. मेहनत और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का यह अच्छा समय साबित हो सकता है.

Advertisement
मंगल बुध युति 2026 (Photo: ITG) मंगल बुध युति 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:01 AM IST

Mangal Budh Yuti 2026: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, अप्रैल के आखिरी हफ्ते में एक खास संयोग बनने जा रहा है, जिसका असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज (22 अप्रैल) बुध देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 24 अप्रैल को मंगल देव भी इसी नक्षत्र में आ जाएंगे. जिससे 24 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में मंगल-बुध की युति होने जा रही है. ज्योतिषियों के मुताबिक, जब बुद्धि के ग्रह बुध और साहस के कारक मंगल एक साथ आते हैं, तो इसे बेहद प्रभावशाली युति माना जाता है. इस बार यह युति कुछ राशियों के लिए सफलता और प्रगति के नए रास्ते खोल सकती है.

Advertisement

क्या खास है मंगल-बुध की यह युति?

मंगल ऊर्जा, हिम्मत और एक्शन का प्रतिनिधित्व करता है, वहीं बुध बुद्धि, संवाद और निर्णय क्षमता का. इन दोनों ग्रहों का मिलन व्यक्ति को सही समय पर सही फैसले लेने की क्षमता देता है, जिससे करियर और धन के मामलों में लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

मेष राशि: साहस से मिल सकती है बड़ी सफलता

मेष राशि वालों के लिए यह समय नई ऊर्जा लेकर आएगा. आप बड़े फैसले लेने में सफल रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. विरोधियों पर जीत मिलने के संकेत हैं.

मिथुन राशि: करियर में मिलेंगे नए मौके

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए यह युति आपके लिए खास लाभकारी साबित हो सकती है. आपकी बोलने की क्षमता प्रभावशाली होगी, जिससे नौकरी और बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे. खासकर मीडिया, मार्केटिंग और शिक्षा से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है.

Advertisement

वृश्चिक राशि: मान-सम्मान और प्रॉपर्टी लाभ

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय प्रगति और सम्मान लेकर आ सकता है. आपकी मेहनत की तारीफ होगी. समाज में आपकी छवि मजबूत बनेगी. जमीन या मकान से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं और परिवार में खुशहाली बढ़ेगी.

मीन राशि: आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी

रेवती नक्षत्र मीन राशि में होने के कारण इस राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरा कर पाएंगे. विदेश या लंबी यात्रा से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement