साल 2026 का शुरुआती छह महीनों का सफर पूरा हो चुका है और अब सभी साल के शेष छह महीनों को लेकर उत्सुक हैं. जुलाई से दिसंबर के बीच ग्रहों की बदलती चाल कई राशियों के जीवन पर प्रभाव डाल सकती है. इस दौरान शनि, सूर्य, मंगल, बुध, गुरु और शुक्र सभी की चाल बदलेगी. साल के आखिर में राहु-केतु का भी राशि परिवर्तन होगा. आइए जानते हैं कि ग्रहों की चाल कर्क राशि के जातकों पर कैसा असर डालेगी.
धन की स्थिति
साल 2026 के उत्तरार्ध में कर्क राशि वालों को आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं. यदि आपका कोई धन लंबे समय से कहीं अटका हुआ है या भुगतान मिलने में देरी हो रही थी, तो अगले छह महीनों में उसका निस्तारण होगा. पहले किए गए प्रयासों का लाभ भी अब मिलने लगेगा. बुध ग्रह की अनुकूल स्थिति आर्थिक मामलों में आपका सहयोग करेगी और आय के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं. कुल मिलाकर वर्ष का दूसरा भाग वित्तीय दृष्टि से आपके लिए संतोषजनक रहने की संभावना है.
पेशेवर जीवन
अगले छह महीनों में व्यापार से जुड़े लोगों के लिए परिस्थितियां सकारात्मक रह सकती हैं. इस दौरान महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने का अवसर मिलेगा और कारोबार को आगे बढ़ाने में सहयोग प्राप्त हो सकता है. 5 दिसंबर 2026 तक व्यापार में किसी बड़ी बाधा के संकेत नहीं हैं. हालांकि आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए इस समय बड़े निवेश से बचना बेहतर होगा. वर्तमान योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाना अधिक लाभदायक साबित हो सकता है.
लव लाइफ
कर्क राशि के जातकों के लिए जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक प्रेम संबंधों में थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है. इस दौरान परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं कि किसी कारणवश साथी से कुछ दूरी महसूस हो. लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है. यदि आप धैर्य और समझदारी से रिश्ते को संभालेंगे तो स्थिति सामान्य बनी रहेगी. 31 अक्टूबर के बाद ग्रहों की स्थिति पहले की तुलना में अधिक अनुकूल हो सकती है, जिससे प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ने के संकेत मिलेंगे.
स्वास्थ्य
साल 2026 के अगले छह महीनों में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं रहेगा. बीच-बीच में पेट, कमर या पाचन से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां सामने आ सकती हैं. इसके अलावा कुछ लोगों को घुटनों या जांघों में असहजता महसूस हो सकती है. शनि के प्रभाव के कारण कंधे, बाजू या सीने से जुड़ी हल्की समस्याएं भी समय-समय पर परेशान कर सकती हैं. हालांकि ये दिक्कतें लंबे समय तक रहने के संकेत नहीं हैं.
aajtak.in