Garud Puran: मृत्यु के बाद मिलती है सजा! गरुड़ पुराण में बताए गए ये 4 बड़े पाप

Garud Puran: गरुड़ पुराण का पाठ किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद किया जाता है, ताकि आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा सके और परिवार के लोगों को जीवन के सच्चे सिद्धांत समझ में आएं. यानी यह पुराण हमें सिखाता है कि जीवन में सही रास्ते पर चलें, अच्छे काम करें और दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार रखें.

Advertisement
गरुड़ पुराण (Photo: ITG) गरुड़ पुराण (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:02 AM IST

Garud Puran: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के प्रमुख 18 महापुराणों में से एक है. यह ग्रंथ भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ के बीच हुए संवाद पर आधारित है. इसमें जीवन, मृत्यु, कर्म, पाप-पुण्य और मोक्ष से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों को विस्तार से समझाया गया है. इसमें यह भी बताया गया है कि अच्छे कर्म करने वाले व्यक्ति को सुख और शांति मिलती है, जबकि बुरे कर्म करने वालों को कष्ट झेलने पड़ते हैं. इस ग्रंथ में मृत्यु के बाद आत्मा के साथ क्या होता है, इसका भी वर्णन किया गया है. जैसे आत्मा यमलोक तक कैसे पहुंचती है, वहां उसे किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है और किस तरह उसके कर्मों का हिसाब होता है. 

Advertisement

इसमें कुछ ऐसे पापों का जिक्र मिलता है, जिनकी सजा बहुत कठोर मानी गई है. कहा जाता है कि इन गलत कामों को करने वाले लोगों को मृत्यु के बाद भी शांति नहीं मिलती है और उन्हें लंबे समय तक कष्ट झेलने पड़ते हैं. आइए जानते हैं इन पापों के बारे में.

माता-पिता और गुरु का अपमान

गरुड़ पुराण के मुताबिक, जो लोग अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान नहीं करते हैं, उन्हें गरुड़ पुराण में गंभीर परिणाम भुगतने वाला बताया गया है. ऐसे लोगों को मृत्यु के बाद कष्टदायक स्थितियों का सामना करना पड़ता है और उन्हें कई तरह की पीड़ा झेलनी पड़ती हैं.

झूठ बोलना और विश्वास तोड़ना

अगर कोई व्यक्ति झूठी गवाही देकर किसी को नुकसान पहुंचाता है या किसी का भरोसा तोड़ता है, तो यह भी बड़ा पाप माना गया है. गरुड़ पुराण के अनुसार, ऐसे लोगों को मृत्यु के बाद कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है और लंबे समय तक दुख सहना पड़ता है.

Advertisement

गौ हत्या

हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है. इसलिए गौ हत्या को बहुत बड़ा पाप बताया गया है. मान्यता है कि इस कर्म के कारण आत्मा को लंबे समय तक कष्ट झेलना पड़ता है और 
शांति नहीं मिलती.

भ्रूण हत्या

गरुड़ पुराण में भ्रूण हत्या को भी सबसे गंभीर पापों में गिना गया है. ऐसा करने वाले व्यक्ति को मृत्यु के बाद बहुत कठिन दंड मिलता है. कहा जाता है कि इस पाप का असर लंबे समय तक आत्मा को परेशान करता है और मुक्ति मिलना मुश्किल हो जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement