Chanakya Niti: अगर आपने पैसों से जुड़ी ये बातें जान ली, तो इस दुनिया की कोई ताकत आपको अमीर बनने से नहीं रोक सकती है. ये वो गुप्त नीतियां हैं, जिन्हें आचार्य चाणक्य ने केवल अपने सबसे खास शिष्यों को बताया था. ये आपको न किताबों में मिलेंगी, न किसी गुरु के प्रवचन में सुनने को मिलेंगी. इन्हीं सिद्धांतों की मदद से चाणक्य ने एक साधारण बालक को सम्राट बना दिया था. तो आइए धन से जुड़ी उन बातों के बारे में, जिससे आपके पास खुद-ब-खुद पैसा खींचा चला आएगा.
पैसा हमेशा बुद्धि के पीछे चलता है, भावनाओं के पीछे नहीं
चाणक्य कहते थे कि जो मन से व्यापार करता है वो गरीब बनता है, और जो बुद्धि से निर्णय लेता है वो सम्राट बनता है. भावनाओं में लिया गया निर्णय अक्सर नुकसान देता है. सोशल मीडिया देखकर, दूसरों की लाइफस्टाइल देखकर फैसले लेना, ये सबसे बड़ी गलती है. इसलिए, खर्च करने से पहले खुद से पूछो कि जरूरत है या दिखावा?
हर व्यक्ति के अंदर एक व्यापारी छुपा होता है
हर इंसान के पास एक ऐसी स्किल होती है जो उसे खास बनाती है, लेकिन ज्यादातर लोग उसे सिर्फ नौकरी तक सीमित रखते हैं. चाणक्य कहते थे कि अगर तुमने अपनी स्किल को नहीं बेचा, तो कोई और उससे पैसा कमाएगा. इसलिए, आज ही लिखो कि तुम किस स्किल से पैसा कमा सकते हो.
आपकी संगत तय करती है आपकी कमाई
चाणक्य के मुताबिक, मूर्ख की संगत समझदार को भी बर्बाद कर देती है. अगर आप ऐसे लोगों के बीच रहते हैं जो सिर्फ खर्च और दिखावे की बात करते हैं, तो आप कभी अमीर नहीं बन सकते. इसलिए, अपने आसपास ऐसे लोग रखो जो सीखते हैं, कमाते हैं और आगे बढ़ते हैं.
जो चीजें मुफ्त मिलती हैं, वो सबसे महंगी होती हैं
फ्री चीजें अक्सर अधूरी या भटकाने वाली होती हैं. सबसे बड़ा नुकसान होता है, आपके समय का. चाणक्य कहते थे कि बिना मूल्य का ज्ञान, भविष्य की कीमत गिरा देता है. इसलिए, जहां क्वालिटी हो, वहां समय और पैसा दोनों लगाओ.
पैसा बचाना, कमाने से बड़ा हुनर है
धन का प्रदर्शन नहीं, संरक्षण करो. आज लोग कमाते कम हैं, दिखावा ज्यादा करते हैं और यहीं से गरीबी शुरू होती है. इसलिए, हर महीने कम से कम 20% बचत करो.
पैसा वहीं टिकता है जहां अनुशासन होता है
जहां व्यवस्था नहीं होती, वहां लक्ष्मी नहीं टिकती है. अगर आपका खर्च, इनकम और रूटीन कंट्रोल में नहीं है, तो पैसा आएगा और चला जाएगा. इसलिए, हर खर्च का हिसाब रखो.
अपनी योजनाएं गुप्त रखो
जब तक काम पूरा न हो जाए, किसी को मत बताओ. लोग या तो आपका मन तोड़ देंगे या आपके आइडिया को कॉपी कर लेंगे. इसलिए, कम बोलो, ज्यादा करो.
चाणक्य की सीख
चाणक्य कहते थे जो धन चाहता है वो एक बार अमीर होता है, लेकिन जो सिस्टम बनाता है वो हमेशा अमीर रहता है. एक ऐसा सिस्टम बनाओ जो बार-बार कमाई करे चाहे वो स्किल हो, बिजनेस हो या कंटेंट. ऐसा करने से पैसा खुद आपके पास आएगा.
aajtak.in