Bhadra Rajyog 2026: 29 मई को बुध गोचर से बनेगा भद्र राजयोग, इन राशियों को होगा लाभ

Bhadra Rajyog 2026: 29 मई 2026 को बुद्धि और व्यापार के दाता बुध अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करके एक शक्तिशाली योग का निर्माण करेंगे. ज्योतिष गणना के अनुसार, इस महासंयोग से 4 भाग्यशाली राशियों के जीवन में धन, तरक्की और बड़े बदलाव के योग बन रहे हैं. क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल.

Advertisement
बुध गोचर 2026 (Photo: ITG) बुध गोचर 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

Bhadra Rajyog 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 मई को बुद्धि, संवाद और व्यापार के कारक बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब बुध अपनी स्वराशि मिथुन और कन्या या उच्च राशि में होकर केंद्र भाव (पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव) में स्थित बैठे होते हैं, तो भद्र राजयोग का निर्माण होता है. यह पंच महापुरुष योगों में से एक बेहद शुभ और शक्तिशाली योग माना जाता है. बुध का यह राशि परिवर्तन और भद्र राजयोग का निर्माण कुछ राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है.

Advertisement

1. मिथुन राशि (Gemini)
बुध का गोचर मिथुन राशि के प्रथम यानी लग्न भाव में हो रहा है, जिससे सीधे तौर पर आपकी ही राशि में भद्र राजयोग बनेगा.

करियर और बिजनेस: नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ होगी. प्रमोशन या इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं. बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है.

व्यक्तित्व में निखार: आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स और निर्णय लेने की क्षमता में जबरदस्त सुधार होगा. लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे.

आर्थिक स्थिति: धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

2. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के स्वामी भी बुध देव ही हैं. इस गोचर के दौरान बुध आपकी राशि के दसवें (कर्म) भाव में गोचर करेंगे, जिससे बिजनेस और करियर में बूम आने वाला है.

Advertisement

रोजगार के नए अवसर: जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनमुताबिक ऑफर मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

व्यापार में मुनाफा: यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं या मीडिया, राइटिंग, मार्केटिंग या बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए सोने पर सुहागा साबित होगा.

पैतृक संपत्ति: इस अवधि में पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग हैं.

3. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर सातवें भाव (विवाह और साझेदारी) में होने जा रहा है, जिससे यहां भद्र राजयोग का निर्माण होगा.

वैवाहिक जीवन: जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. अगर कोई पुराना मनमुटाव चल रहा था, तो वह दूर होगा.

पार्टनरशिप में लाभ: व्यापार में नए पार्टनर्स जुड़ सकते हैं, जो भविष्य में बड़ा मुनाफा देंगे.

सामाजिक प्रतिष्ठा: समाज में आपकी साख बढ़ेगी. आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है.

4. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर चौथे भाव (सुख, भूमि और वाहन) में होगा.

सुख-साधनों में वृद्धि: इस दौरान आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं. घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है.

परिवार का सहयोग: परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे. उनका पूरा सहयोग व आशीर्वाद आपको मिलेगा.

Advertisement

करियर में स्थिरता: कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी. आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement