रिटायर्ड प्रिंसिपल की दर्दनाक मौत: पार्टी देकर लौट रहे थे घर, बाइक समेत खुले नाले में गिरे; रातभर कॉल करते रहे परिजन

रामेश्वर रावत समाज की बैठक और रिटायरमेंट पार्टी के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान गोकुल कॉलोनी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गहरे और खुले नाले में जा गिरी.

Advertisement
12 घंटे बाद मिला रिटायर्ड प्रिंसिपल का शव.(Photo:Screengrab) 12 घंटे बाद मिला रिटायर्ड प्रिंसिपल का शव.(Photo:Screengrab)

चेतन गुर्जर

  • कोटा,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

Rajasthan News: कोटा शहर में खुले नाले ने एक रिटायर्ड प्रिंसिपल की जान ले ली. बुधवार देर रात घर लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी. हादसे के बाद वे पूरी रात नाले में ही दबे पड़े रहे. गुरुवार सुबह करीब 10 बजे लोगों की नजर नाले में पड़ी बाइक पर गई, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ.

मृतक की पहचान सुभाष नगर द्वितीय निवासी रामेश्वर रावत (60) के रूप में हुई है. वे हाल ही में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पद से रिटायर हुए थे. जानकारी के अनुसार, बुधवार को वे समाज की बैठक में शामिल होने के लिए घर से निकले थे. बाद में उन्होंने अपने स्टाफ और परिचितों को रिटायरमेंट की पार्टी भी दी थी.

Advertisement

भतीजे मनीष रावत ने बताया कि शाम के बाद से ही परिवार का उनसे संपर्क टूट गया था. रातभर उनका मोबाइल बंद आता रहा और वे घर नहीं लौटे. परिजन लगातार फोन लगाते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

गुरुवार सुबह गोकुल कॉलोनी स्थित खुले नाले में लोगों ने एक बाइक गिरी हुई देखी. सूचना मिलने पर बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को बाहर निकलवाया. बाइक के नीचे एक व्यक्ति दबा मिला. पुलिस उसे तत्काल एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. देखें VIDEO:- 

बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की और परिवार को सूचना दी. परिजनों का आरोप है कि शहर में खुले नाले और बदहाल सड़कों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग लापरवाह बने हुए हैं. उनका कहना है कि अगर नाले की सुरक्षा व्यवस्था होती तो रामेश्वर रावत की जान बच सकती थी.

Advertisement

बोरखेड़ा थाने के एएसआई धर्मवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement