NEET परीक्षा को लेकर उठे विवादों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं. सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए किए गए प्रयासों की स्थिति पर विस्तृत जानकारी भी तलब की है. मामले की अगली सुनवाई को लेकर अब सभी की नजरें अदालत की पर टिकी हुई हैं.