जंतर-मंतर पर करीब 3 हफ्तों से धरना दे रहे कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने सोमवार को संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की. प्रदर्शनकारी संसद तक नहीं पहुंच सके. पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस बीच CJP डेलिगेशन की जेपी नड्डा से मुलाकात हुई. CJP की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में 3 बड़ी मांगें रखी हैं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शामिल है. सवाल ये है कि CJP के प्रदर्शन और विपक्ष की लड़ाई से सरकार कैसे निपटेगी? देखें हल्ला बोल.