अहमदाबाद ने सड़क सुरक्षा और स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए शहर में पहला पेलिकन सिग्नल सिस्टम शुरू किया है. इस तकनीक के तहत सड़क पार करने वाले लोगों को केवल एक बटन दबाना होगा, जिसके बाद ट्रैफिक सिग्नल स्वतः बदल जाएगा और वाहनों को रुकना पड़ेगा. सीजी रोड पर लगाए गए इस आधुनिक सिस्टम का उद्देश्य पैदल यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से सड़क पार कराने का है. दुनिया के कई विकसित देशों में पहले से उपयोग हो रहे इस मॉडल को अब अहमदाबाद में भी लागू किया गया है.