‘7 लाख रुपये और उस रात…’, ट्विशा केस में पति समर्थ से पुलिस के 19 सवाल

ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच तेज हो गई है. भोपाल में एम्स दिल्ली की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है. वहीं पुलिस रिमांड में समर्थ से लगातार पूछताछ जारी है. पुलिस ने मामले की गहराई से जांच के लिए सवालों की लंबी सूची तैयार की है.

Advertisement
ट्विशा शर्मा केस में पति से पूछताछ कर रही है पुलिस. (Photo: ITG) ट्विशा शर्मा केस में पति से पूछताछ कर रही है पुलिस. (Photo: ITG)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच जारी है. भोपाल में जहां एम्स दिल्ली की एक्सपर्ट्स डॉक्टरों की टीम की तरफ से पोस्टमार्टम किया जा रहा है. वहीं पुलिस रिमांड में समर्थ से पूछताछ की जा रही है. मामले की गहराई से जांच के लिए पुलिस ने सवालों की एक लंबी सूची तैयार की है. पूछताछ का उद्देश्य घटना से जुड़े हर पहलू को स्पष्ट करना और सामने आए तथ्यों की कड़ियों को जोड़ना है. समर्थ से लगातार कई घंटों तक विभिन्न बिंदुओं पर सवाल किए जा रहे हैं, जिनमें घटना से पहले और बाद की गतिविधियां, संपर्कों का विवरण और डिजिटल सबूतों से जुड़ी जानकारी शामिल है.

Advertisement

अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान प्राप्त जवाबों का मिलान पहले से जुटाए गए सबूतों और गवाहों के बयानों से किया जा रहा है. पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी. रिमांड अवधि के दौरान जांच टीम हर छोटे-बड़े पहलू को खंगाल रही है ताकि पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके. ऐसे में आइए जानते हैं कि पुलिस ट्विशा के पति समर्थ से कौन-कौन से सवाल कर रही है?

देखें पूछे जा रहे सवालों की सूची
1.आपकी और ट्विशा की पहली मुलाकात कैसे हुई थी?
2. आपकी और ट्विशा की शादी कब हुई थी?
3. शादी के बाद आप दोनों के रिश्ते कैसे थे?
4. ट्विशा और आपकी मां गिरिबाला के बीच संबंध कैसे थे?
5. क्या आपकी मां गिरिबाला ने कभी आपसे कहा था कि उन्हें ट्विशा पसंद नहीं है, या ट्विशा ने कभी इस बारे में आपसे कुछ कहा था?
6. क्या आपको जानकारी थी कि ट्विशा रोजाना अपने परिवार से बातचीत में आपके साथ तनावपूर्ण रिश्तों की बात करती थी?

7. ⁠ट्विशा के परिवार ने कुछ चैट्स दिखाई हैं जिनमें उसने कथित तौर पर आपके परिवार पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. क्या आपको इसकी जानकारी थी?
8. 12 मई को आप कहां थे?
9. 12 मई को आपको पहली बार ट्विशा की मौत की सूचना किसने दी.
10. क्या उस रात आप दोनों के बीच कोई विवाद हुआ था?
11. जब आपको ट्विशा के साथ रहना था, तब आपने 12 मई को उसे अकेला क्यों छोड़ा?
12. पिछले 10 दिनों में आप कहां-कहां गए?
13. इस दौरान आप किन लोगों के संपर्क में रहे?
14. पिछले 10 दिनों में आप किसके साथ रह रहे थे? पुलिस नाम जानना चाहती है।
15. क्या इस दौरान आपकी अपनी मां गिरिबाला से भी बातचीत होती रही?

16. अगर आपको पता था कि पुलिस आपकी तलाश कर रही है और आप फरार थे, तो आप कहां छिपे हुए थे?
17. क्या आप भोपाल में ही थे या शहर छोड़ चुके थे?
18. आपको शरण किसने दी और आप किसके साथ रह रहे थे?
19. आप हर महीने ट्विशा को कितने पैसे देते थे और 7 लाख रुपये ट्रांसफर करने के पीछे क्या वजह थी?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »