ट्रेन में सफर के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से की गपशप, फिर टिकट चेक करने आया टीसी...

CM Mohan Yadav Train Journey: 'नर्मदे हर.., बोल नर्मदा मैया की जय..,' नर्मदापुरम से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस 4 फरवरी की रात अचानक मां नर्मदा के जयकारों से गूंज उठी. ये जयकारे लगाने वाले कोई और नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव थे. उनकी आवाज सुनकर और उन्हें अपने बीच पाकर ट्रेन में बैठे यात्रियों ने भी जयकारे लगाने शुरू कर दिए.

Advertisement
ट्रेन में सवार होकर भोपाल पहुंचे CM मोहन यादव. ट्रेन में सवार होकर भोपाल पहुंचे CM मोहन यादव.

aajtak.in

  • नर्मदापुरम/भोपाल ,
  • 05 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर यात्रियों को चौंका दिया. इंटरसिटी एक्सप्रेस नर्मदापुरम से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जा रही थी. ट्रेन में सवार CM यादव ने अपने सामान्य देहाती अंदाज में लोगों से मुलाकात की और विकास के बारे में बात की. मुख्यमंत्री और उनके स्टाफ ने टिकट लेकर यात्रा की और मांगे जाने पर टीसी को टिकट दिखाया. ट्रेन के सहयात्रियों ने कहा कि उन्होंने अभी तक मुख्यमंत्री यादव के बारे में सुना था, लेकिन उन्हें पहली बार देखा. 

Advertisement

मुख्यमंत्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में लोगों से मुलाकात की और राज्य के विकास को लेकर खुलकर बातचीत की. इस दौरान एक पल भी ऐसा नहीं लगा कि कोई मुख्यमंत्री लोगों के बीच बैठा है.  

इंटरसिटी एक्सप्रेस में एंट्री करते ही सीएम  यादव लोगों के साथ-साथ बच्चों से घिर गए. उन्होंने बच्चों को दुलार किया और टॉफी खिलाई. इस दौरान जनता से सीधे संवाद के बीच कई बार वे खिलखिलाकर हंस दिए. उन्होंने लोगों से बड़ी देर तक बातचीत की. एक तरफ उन्होंने लोगों को कई संस्मरण सुनाए, तो दूसरी तरफ लोगों ने भी कई किस्से सुनाकर उन्हें उनकी मीठी-मीठी यादों से तरोताजा कर दिया. यह सिलसिला रानी कमलापति रेलवे स्टेशन आने तक लगातार चलता रहा. इस पूरी यात्रा के बीच लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि सीएम  यादव उनके बीच बैठे हैं. उनके सादगी भरे अंदाज ने लोगों को आकर्षित किया.

Advertisement

इधर, इस मुलाकात के बाद लोगों का कहना था कि सीएम यादव के बारे में सुना तो था, लेकिन देखा पहली बार. हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि कोई मुख्यमंत्री इतनी सादगी के साथ हमसे मुलाकात करेगा.

मैं कर्म करने में विश्वास करता हूं- CM यादव

CM यादव ने कहा, ''मैं कर्म में विश्वास करता हूं. मैं इसके अलावा कुछ और नहीं जानता. प्रदेश का मुखिया होने के नाते मेरा कर्तव्य जनता की सेवा करना है. इसके अलावा मेरे मन में कुछ और विचार आता ही नहीं है. एक मुख्यमंत्री तब मुख्यमंत्री कहलाने का अधिकारी है, जब उसकी जनता उससे प्रेम करे और उस पर विश्वास करे. मैं लगातार यही प्रयास करता हूं कि जनता का विश्वास और प्रेम मेरे प्रति कम न हो, और न उनके मन को किसी प्रकार की ठेस लगे.''

मुख्यमंत्री -स्टाफ ने बुक कराया टिकट

मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके स्टाफ ने नर्मदापुरम से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक बाकायदा इंटरसिटी एक्सप्रेस की टिकट बुक कराया. एक्सप्रेस में मौजूद टीसी ने उनके टिकिट चेक भी किए, सीएम डॉ. मोहन यादव इससे पहले भी कई बार सादगी की मिसाल पेश कर चुके हैं. वे जनता से सीधा संवाद की शैली के लिए चर्चित रहे हैं. वे कई बार बिना किसी सुरक्षा और तामझाम के सड़कों पर निकलकर लोगों से मुलाकात कर चुके हैं. उनका यह अंदाज बताता है कि वे जनता से जुड़ने के लिए कितना आतुर रहते हैं. इस संवाद से उन्हें प्रदेश की जनता की मन पढ़ने में मदद मिलती है.

Advertisement

मां नर्मदा की पूजा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव नर्मदा जयंती के मौके पर नर्मदापुरम में आयोजित मां नर्मदा जन्मोत्सव-गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

कार्यक्रम के बाद CM ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'त्वदीय पाद पंकजं नमामि देवि नर्मदे...नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर प्राणदायिनी मां नर्मदा जी के दर्शन-पूजन ने मुझे नई ऊर्जा से भर दिया है. आज नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर नर्मदापुरम जिले में आयोजित मां नर्मदा जन्मोत्सव एवं गौरव दिवस कार्यक्रम में सहभगिता कर विचार साझा किए. मैया की कृपा से मध्यप्रदेश के अन्नदाता के घरों में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली है और असंख्य घरों में शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है. मां रेवा के आशीर्वाद से चहुंओर समृद्धि एवं सुख के पुष्प पुष्पित और पल्लवित हो रहे हैं. मां नर्मदा की कृपा ऐसे ही अविराम हर घर-आंगन में बरसती रहे, हर घर धन-धान्य से भरा रहे, सर्वदा आनंद के दीप देदीप्यमान रहें, यही प्रार्थना है. नर्मदे हर.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »