अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ा शख्स, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसा, VIDEO

यह घटना इटारसी जंक्शन के सी-केबिन के पास आउटर की है, जहां मंगला एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी थी. अचानक एक युवक को ट्रेन की छत पर चलते देख नीचे खड़े रेल यात्रियों और रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया. लोग उसे नीचे उतरने के लिए चिल्लाते रहे और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई.

Advertisement
ओएचई लाइन से टकराया युवक, लाइव वीडियो देखकर हर कोई दहल गया. (Photo-ITG) ओएचई लाइन से टकराया युवक, लाइव वीडियो देखकर हर कोई दहल गया. (Photo-ITG)

पीताम्बर जोशी / धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इटारसी,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:49 AM IST

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले स्थित इटारसी रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. आउटर पर खड़ी मंगला एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा एक युवक ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन की चपेट में आ गया. 

हाई वोल्टेज करंट लगते ही तेज धमाका हुआ और युवक ट्रेन की छत से नीचे गिर पड़ा. इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय धन बहादुर के रूप में हुई है. वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और मजदूरी करने के लिए अपने परिवार के साथ गोवा जा रहा था. उसके साथ पत्नी नेहा और दो छोटे बच्चे भी यात्रा कर रहे थे.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन इटारसी स्टेशन से आगे सी-केबिन के पास आउटर सिग्नल पर खड़ी थी. इसी दौरान धन बहादुर अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया. वहां मौजूद लोग उसे नीचे उतरने की आवाजें लगाते रहे, लेकिन इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता, उसने हाथ ओएचई लाइन के करीब पहुंचा दिया. हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आते ही जोरदार धमाका हुआ और वह नीचे गिर गया.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर खौफनाक मंजर, हाईवे पर कार रोककर परिवार पर हमला, देखें वायरल वीडियो 

हादसे के तुरंत बाद रेलवे पुलिस, स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों ने घायल युवक को इटारसी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक करीब 70 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका है. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया.

Advertisement

घायल की पत्नी नेहा ने बताया कि दिल्ली से यात्रा शुरू करने के बाद से ही उसके पति का व्यवहार असामान्य हो गया था. वह रास्ते भर उल्टी-सीधी और बेसिर-पैर की बातें कर रहा था. परिवार पहले शिमला से दिल्ली पहुंचा था और वहां से गोवा के लिए रवाना हुआ था. इटारसी के पास अचानक वह ट्रेन की छत पर चढ़ गया, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया. फिलहाल रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »